फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बदलते मौसम में वायरल की चपेट में आ रहे हैं लोग, स्वाइन फ्लू का सताने लगता है उन्हें डर

बदलते मौसम में वायरल की चपेट में आ रहे हैं लोग, स्वाइन फ्लू का सताने लगता है उन्हें डर

Mon, 11 Feb 2019 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
बदलते मौसम में वायरल की चपेट में आ रहे हैं लोग, स्वाइन फ्लू का सताने लगता है उन्हें डर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। बदलते मौसम में भी स्वाइन फ्लू रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अभी तक स्वाइन फ्लू के तीन केस सामने आ चुके हैं और इनमें से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक उन्होंने स्वाइन फ्लू के 20 संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की जांच कराई है। इनमें से तीन मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से एक रोहतक के एक गांव का रहने वाला है। अभी तक 90 के करीब स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज सामने आया चुके हैं। विभाग का दावा है कि उनकी टीमें घर-घर जाकर लोगों को स्वाइन फ्लू के प्रति जागरूक कर रही है, लेकिन वहीं दूसरी ओर खांसी-जुकाम व बुखार के मरीजों की भी संख्या बढ़ती जा रही है क्योंकि बदलते मौसम में लोग बीमार हो रहे हैं और खांसी जुकाम व बुखार होने पर उन्हें स्वाइन फ्लू का डर सताने लगाता है। विभाग ने पांच सैंपलों को जांच के लिए भेजा हुआ है, जिनकी रिपोर्ट सोमवार शाम तक आएगी।

वायरल की चपेट में आ रहे हैं लोग
सुबह-शाम ठंड होने के कारण लोग बीमार होते जा रहे हैं, सबसे ज्यादा लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों में इन्हीं मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज व नागरिक अस्पताल में भी इन्हीं मरीजों लंबी लाइन लगती है। डॉक्टरों का कहना है कि लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए, जबतक मौसम सामान्य नहीं होता।
विज्ञापन


चार प्राइवेट अस्पतालों से किया हुआ है टाइअप
स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि स्वाइन फ्लू को लेकर वह गंभीर हैं और उन्होंने शहर के चार प्राइवेट अस्पताल अमृतधारा, ज्ञानभूषण नर्सिंग होम, रामचंद मेमोरियल व अर्पणा से टाइअप किया हुआ है। यदि स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ती है तो उनका इलाज इन अस्पतालों में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग होते हैं अधिक प्रभावित वर्ग
- लंबी बीमारी से ग्रस्त लोग
- 5 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति
- गर्भवती महिलाएं।


स्वाइन फ्लू को लेकर विभाग की ओर से पूरी तैयारियां की हुई है और विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक भी कर रही है। अभी तक स्वाइन फ्लू तीन ही केस सामने आए हैं, इनमें एक मरीज रोहतक का रहने वाला है।
-डॉ. सरोज, डिप्टी सीएमओ करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed