फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   200 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आया तुफान, बाइक पर पेड़ गिरने से एक की मौत, दीवार के नीचे दबे आठ घायल, शहर में ब्लैक आउट

200 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आया तुफान, बाइक पर पेड़ गिरने से एक की मौत, दीवार के नीचे दबे आठ घायल, शहर में ब्लैक आउट

Sat, 02 Jun 2018 12:06 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
200 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आया तुफान, बाइक पर पेड़ गिरने से एक की मौत, दीवार के नीचे दबे आठ घायल, शहर में ब्लैक आउट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। देर शाम को 200 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आए तूफान ने जिले में अफरातफरी मचा दी। तूफान के कारण माल रोड सहित कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए, वहीं कई जगहों पर दीवार भी गिर गई। इससे अलग बाइक पर सवार तीन युवक व मकान की छत से टीन गिरने पर एक महिला सहित तीन व्यक्ति घायल हो गए। इतना ही अमृतधारा अस्पताल के दीवार पार्किंग में खड़ी बाइकों पर गिर गई और बाइक मलबे में ही दम गई। घायल व्यक्तियों को आनन-फानन में लोगों ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया। इसके अलावा, असंध में रत्तक रोड पर बाइक पर पेड़ गिरने से युवक की मौत हो गई। युवक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। दूसरी ओर, सड़क पर पेड़ गिरने व बिजली के खंबे गिरने से रास्ता बंद रहा। इसके साथ ही आंधी व तूफान के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंबे भी गिर गए, जिससे शहर समेत पूरे जिले में ब्लैक आउट की स्थिति रही।
हालांकि, इससे पहले, सुबह तेज गर्मी ने लोगों को झुलसाया। शुक्रवार दोपहर को 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से लू के थपेड़े चले। तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी की मात्रा सुबह 58 और शाम को 44 दर्ज की गई। वहीं, वेपर प्रेशर 18.8 से 19.8 रहा। मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र बुंदेला ने बताया कि शुक्रवार शाम को 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान आया है। इससे कई स्थानों पर पेड़ गिरे हैं। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन


डीसी आवास के समीप ही गिर गए पेड़
तूफान के कारण मॉल रोड पर डीसी रेजिडेंस के समीप कई पेड़ उखड़ गए। इस दौरान कई घंटे तक जाम लगा रहा। इसी प्रकार सेक्टर-12 मे एक मकान की छत से टीन कर गई। इस कारण अरूण, सोनू व रानी घायल हो गए। इसकी प्रकार तूफान के समय बाइक पर सवार होकर तीन युवक जा रहे थे। अनियंत्रित होकर वे सड़क पर गिर गए और तीनों घायल हो गए। तूफान से पहले आई आंधी के कारण दम घुटने से एक व्यक्ति की भी मौत हो गई है। व्यक्ति की अभी शिनाख्त नहीं हो गई है। वह एक प्राइवेट बस में सवार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी समेत कई जगहों पर बिजली रही गुल
तेज हवा व बूंदाबांदी के कारण लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन तूफान के कारण जिलेभर में गिरे बिजली के खंबों के कारण कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही। कई घंटे तक बिजली का इंतजार करते रहे, लेकिन लाइट नहीं आई। इससे अलग पेड़ की टहनियों से कई जगहों पर बिजली की तारे टूटकर जमीन पर भी गिर गई। देर रात 10 बजे तक शहर में ब्लैक आउट की स्थिति रही। इसके अलावा, असंध, घरौंडा, नीलोखेड़ी, तरावड़ी व इंद्री में भी बिजली प्रभावित रही।


बाजार में मची अफरा-तफरी
शाम के दौरान बाजार में रौनक थी, लेकिन तूफान आने के कारण बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सामान खरीदने आए लोग बाजार में दुकानों में दुबक गए तो वहीं दुकानों के बाहर व सड़क पर लगे होर्डिंग व पोस्टर भी उड़ते हुए सड़क पर आकर गिर गई। इस दौरान कई लोग चोटिल भी हुई। इसके अलावा, तूफान आने के कारण लोग घबरा गए और स्टेडियम व पार्कों में खेलने व सैर करने गए परिजनों को फोन घनघनाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed