{"_id":"5aa960c94f1c1bc3758b5672","slug":"31521049801-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस रुपये छीनने के लिए दो नाबालिग भाइयों ने किशोर को पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस रुपये छीनने के लिए दो नाबालिग भाइयों ने किशोर को पीटकर मार डाला
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीस रुपये छीनने के लिए दो नाबालिग भाइयों ने किशोर के गुप्तांग पर चोट मारकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। शहर में सदर बाजार स्थित बकरा मार्केट में बीस रुपये छीनने के लिए दो नाबालिग भाईयों ने 13 वर्षीय एक किशोर के गुप्त अंग पर चोट मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। डॉक्टरों के अनुसार, मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर सदर बाजार निवासी नाबालिग दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है। मृतक की मौत के मुख्य कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने से ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
मृतक के भाई मोनू ने बताया कि उसका भाई 13 वर्षीय करण पांचवीं तक पढ़ा है और अब पढ़ाई छोड़ रखी थी। वह मंगलवार को कुछ खाने के लिए चाचा कृष्ण से बीस रुपये लेकर गया था। शाम को साढ़े सात बजे के करीब पुरानी अनाज मंडी के समीप आरोपी दोनों भाइयों ने उसके भाई कर्ण से बीस रुपये छीनने की कोशिश की। जब उसके भाई ने आरोपियों को बीस रुपये नहीं दिए तो उन्होंने उसके भाई की पिटाई की और उसके गुप्त अंग पर चोट मार दी। इस कारण वह बेहोश हो गया। करीब आठ बजे किसी बच्चे ने घर आकर बताया कि कर्ण पुरानी अनाज मंडी के समीप शौचालय के पास बेहोश पड़ा है। जब वह वहां पहुंचे तो पता चला की कर्ण को एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए हैं। वहां कर्ण ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मोनू ने बताया कि जब वे दोनों आरोपी उसके भाई को पीट रहे थे तो किसी ने उस नहीं बजाया, सभी खड़े होकर तमाशा देख रहे थे।
दिल्ली में कार्य करता है पिता व भाई
मोनू ने बताया कि वह और उसका पिता पन्ना लाल दिल्ली में हलवाई दुकान पर कार्य करता है। उसका भाई करण मां मंजू के साथ रहता था। उसकी मां भी मजदूरी करती है। करण पांचवीं कक्षा तक पढ़ा है और अब उसे दोबारा स्कूल में दाखिला लेना था। हर रोज व शाम को बच्चों के साथ खेलने के लिए जाता था। जिन्होंने उसको मारा है, वे उसके दोस्त थे और अक्सर साथ रहते थे।
विज्ञापन
सदर बाजार स्थित बकरा मार्केट निवासी कर्ण की मौत हो गई है, जिसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। परिजनों शिकायत पर सदर बाजार के रहने वाले दो नाबालिग भाईयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपी भाईयों ने करण से बीस रुपये छीनने के लिए उसके साथ मारपीट की थी। अभी इस मामले की जांच की जा रही है।
-राजबीर यादव, सिटी थाना प्रभारी, करनाल।