{"_id":"5a2580ff4f1c1b68678bfca9","slug":"31512407295-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 को बसताड़ा टोल प्लाजा पर धरना देगी इनेलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 को बसताड़ा टोल प्लाजा पर धरना देगी इनेलो
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 को बसताड़ा टोल प्लाजा पर धरना देगी इनेलो
नीलोखेड़ी। ट्रैक्टर को व्यवसायी वाहन मानने के सरकार के फैसले के विरोध में इनेलो 11 दिसंबर को को बसताड़ा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करेगी। यह धरना नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला व इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा की अगुवाई में दिया जाएगा। इस धरने में करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर व पानीपत्त जिलों के के कार्यकर्ता एकजुट होंगे। पूर्व विधायक मामुराम गोंदर ने सोमवार को हलके के बैरसाल, रायपुर, बुटाना, बराना बरानी, संधी व सीकरी आदि कई गांवों का दौरा कर लोगों को धरने में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने ट्रैक्टर को व्यवसायी वाहनों के दायरे में लाकर किसानों के हितों से खिलवाड़ किया है, जिसे इनेलो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। पहले से आर्थिक बोझ के तले दबे किसान के लिए यह किसी कुठाराघात से कम नहीं है,जिसे इनेलो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर इन्द्रजीत सिंह गुराया, रामकुमार ऐबला, रमेश सिद्धपुर, विनोद रायपुर, तेजपाल नम्बरदार, स्वर्ण सिंह, सुनील खजामदा तथा राजबीर सुलतानपुर आदि इनेलो नेता मौजूद थे।