फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   एडीसी ने माना, ब्लाक समिति चेयरमैन के खिलाफ सही तरीके से नहीं हुई जांच

एडीसी ने माना, ब्लाक समिति चेयरमैन के खिलाफ सही तरीके से नहीं हुई जांच

Wed, 22 Nov 2017 09:06 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
एडीसी ने माना, ब्लाक समिति चेयरमैन के खिलाफ सही तरीके से नहीं हुई जांच
एडीसी ने माना, ब्लाक समिति चेयरमैन के खिलाफ सही तरीके से नहीं हुई जांच
विज्ञापन

-असंध ब्लाक समिति चेयरमैन मामले की जांच करेंगे एसडीएम : निशांत यादव
-कहा, पहली जांच में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी होगी कार्रवाईअमर उजाला ब्यूरोअसंध। अतिरिक्त जिला उपायुक्त निशांत यादव ने कहा कि असंध ब्लाक समिति चेयरमैन द्वारा सरकारी सीमेंट की मामले की दोबारा जांच अब असंध के एसडीएम अनुराग ढालिया द्वारा की जाएगी और अब इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने माना कि चेयरमैन के खिलाफ तथ्य होने के बावजूद कहीं न कहीं पहले की गई जांच में लापरवाही बरती गई है, जिस कारण मामले की दोबारा जांच की जा रही है। अगर इसके बाद भी सही जांच नहीं हुई तो वह खुद मामले की जांच करेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त क्षेत्र के करनाल रोड स्थित जेपीएस अकादमी में एक पत्रकार वार्ता के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि चेयरमैन मामले की जांच बिना किसी राजनैतिक हस्तक्षेप के की जाएगी और अगर चेयरमैन दौषी पाई जाती हैं, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पहले मामले की जांच में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि गांव अरडाना निवासी सतीश ने इस मामले की शिकायत की थी और मामले की जांच बीजीपीओ को सौंपी गई थी। बीडीपीओ ने मामले की जांच में बताया था कि एसडीओ ोंचायती राज की रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं पाया गया, इसलिए ब्लाक समिति चेयरमैन को क्लीनचिट दी गई थी। बाद में शिकायतकर्ता ने इस मामले की शिकायत दोबारा से एसडीएम को दी थी।

महाग्राम योजना में शामिल होगा सालवन
इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले के सबसे बड़े गांव सालवन बहुत जल्द महाग्राम योजना में शामिल किया जा रहा है। सालवन काछवा के बाद करनाल जिले का दूसरा गांव होगा, जिसे महा ग्राम योजना में शामिल किया जाएगा। इससे गांव की सभी समस्याओं को ध्यान में रखकर विकास कार्य करवाए जाएंगे। हरियाणा में कुछ ही ऐसे गांव हैं, जिन्हें इस योजना में शामिल किया गया है, उन्हें बहुत सी शिकायतें मिल रही हैं कि ग्राम पंचायतों के ओडीएफ (शौच मुक्त) घोषित होने के बावजूद भी ग्रामीण खुले में शौच जा रहे हैं। ऐसे में अब सरकार ने ओडीएफ प्लस स्कीम शुरू की गई है, जिसके तहत वह खुद या उनके द्वारा गठित की गई टीमें सुबह सुबह गांवों का दौरा करेंगी, अगर उन्हें किसी गांव में ग्रामीण खुले में शौच जाते मिले तो उस ग्राम पंचायत ओर अधिकारियों पर जुर्माना किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि असंध में बहुत सारी ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जिनके पास इनकम के कोई साधन नहीं है ओर उन्हें ग्रांट भी नहीं मिल पा रहे हैं, ऐसे में अब सरकार की तरफ से उन्हें अतिरिक्त ग्रांट देकर गांव में विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब सप्ताह में दो दिन वह गांवों का दौरा कर लगभग हर गांव में जाकर वहां की समस्याओं को सुनेंगे। अरडाना गांव में पानी की समस्या पर उन्होंने कहा कि वह जल्द की यह जांच करवाएंगे की गांव में पानी क्यों नहीं है और जल्द ही गांव में पीने के पानी का प्रबंध करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed