फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ब्लाक समिति चेयरमैन फर्जीवाड़े मामले की दोबारा जांच होगी

ब्लाक समिति चेयरमैन फर्जीवाड़े मामले की दोबारा जांच होगी

Mon, 20 Nov 2017 11:35 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक समिति चेयरमैन फर्जीवाड़े मामले की दोबारा जांच होगी
ब्लॉक समिति चेयरमैन फर्जीवाड़े मामले की दोबारा जांच होगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
असंध। ब्लाक समिति चेयरमैन सीमा देवी द्वारा सरकारी सीमेंट का प्रयोग मामले में जांच अधिकारी बीडीपीओ द्वारा चेयरमैन को क्लीनचिट देने के बाद सोमवार को शिकायतकर्ता सतीश कुमार ने एसडीएम से मिलकर मामले की दोबारा जांच करवाने की मांग की है। इस दौरान शिकायतकर्ता ने एसडीएम अनुराग ढालिया को लिखित में मांग पत्र देकर इस मामले की दोबारा जांच करवाने की मांग की है। साथ ही उसने एसडीएम से मांग की है कि मामले की जांच पंचायती विभाग से अलग किसी अन्य विभाग के अधिकारी से कारवाई जाए, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि इस मामले की दोबारा से जांच कराई जाएगी। इस मामले में अरड़ाना निवासी शिकायतकर्ता सतीश कुमार का कहना है कि इस मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते मामले की निष्पक्ष जांच नही की गई। मामले में सभी सबूत होते हुए भी उनकी अनदेखी कर चेयरमैन को क्लीनचिट दी गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस मामले में उसे चेयरमैन पति द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई थी, जिसकी शिकायत उसने असंध थाने में की थी लेकिन असंध पुलिस ने इसमें मेरा भी चालान कर दिया , लेकिन मुझे मेरी गलती भी नहीं बताई गई। सतीश कुमार का कहना है कि प्रशासन द्वारा उसके साथ अन्याय किया गया है। बीडीपीओ द्वारा की गई जांच से हम बिल्कुल भी संतुष्ट नही हैं, अब एसडीएम को लिखित शिकायत देकर मामले की दोबारा जांच करवाने की मांग की गई है। अगर अब भी मामले की निष्पक्ष जांच नही की गई तो वह मामले को सीधा हाईकोर्ट लेकर जाएगा। वहीं, एसडीएमइस अनुराग ढालिया का कहना है कि मामले की जांच को लेकर शिकायतकर्ता सतीश ने लिखित पत्र देकर मांग की है कि वह पहली जांच से संतुष्ट नही है दोबारा जांच करवाई जाए। इसलिए अब इस मामले की किसी अन्य विभाग के अधिकारी से जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed