{"_id":"597f6b9a4f1c1b54728b46af","slug":"31501522842-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीसी ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, भरे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीसी ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, भरे सैंपल
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीसी ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, भरे सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। डी-प्लान स्कीम के तहत चल रहे विकास कार्यों की जांच के लिए सोमवार को एडीसी निशांत कुमार यादव ने नगरपालिका इन्द्री, नीलोखेडी एवं खण्ड नीलोखेडी के गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने नगरपालिका इन्द्री के वार्ड नं-2 में 8.38 लाख रुपए की लागत से तैयार की जा रही गली में लगाई जा रही निर्माण सामग्री की जांच की। इस दौरान एडीसी ने निर्माण समाग्रियों के गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल भी भरवाए। साथ ही कुछ निर्माण सामग्री सही नहीं प्रतीत होने पर तुरन्त प्रभाव से उसको बदलवाने के आदेश भी दिए।
इस दौरान वार्ड नं 12 में 4.82 रुपए की लागत से निर्माणाधीन गली का भी निरीक्षण किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ने मौके पर मौजूद नगरपालिका के सचिव प्रवीन चुघ एवं नगरपालिका अभियन्ता को सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य करवाने के आदेश दिए गए। वहीं नगरपालिका नीलोखेड़ी के वार्ड नं 5 व 6 तथा गांवों में निर्माणाधीन पाइप-लाइन का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा एडीसी ने वार्ड नं-5 में बनाए जा रहे पार्क, वार्ड-6 में निर्माणाधीन गली और भगवान परशुराम धर्मशाला के निर्माण कार्य की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान कार्य में खामी पाए जाने पर संबं धित कर्मचारियों को प्राक्लन अनुसार लोक हित में कार्य समय पर करने के आदेश दिए गए। इस दौरान डी-प्लान की योजना अधिकारी संगीता मेहता, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी एवं सुनील नैन आदि मौजूद रहे।