फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   31 lakh froud on the name of life insurance

बीमा पॉलिसी कराने के नाम पर 31 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
31 lakh froud on the name of life insurance
इंद्री। गांव तुसंग निवासी श्याम सिंह से साइबर ठगों ने करीब 31 लाख रुपए ठग लिए। मामले की शिकायत एसपी करनाल को दी तो पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव तुसंग निवासी श्याम सिंह ने बताया है कि 1997 में उसने एलआईसी की पॉलिसी करवाई थी। 2016 में उसके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने कहा कि यदि वह 31 लाख जमा कराएंगे तो बदले में 60 लाख रुपये मिलेंगे। श्याम सिंह ने अलग-अलग समय पर 30,41,300 रुपये अलग-अलग लोगों के खाते में जमा करवा दिए। परंतु 60 लाख रुपये नहीं मिले। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी तो पुलिस ने 13 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक सचिन कुमार का कहना है कि श्याम सिंह की शिकायत पर 13 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed