फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   300 passengers loaded in the bus, many fell unconscious

Karnal News: बस में भरीं 300 सवारियां, कई हुए बेहोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
300 passengers loaded in the bus, many fell unconscious
बस में भरीं 300 सवारियां, कई हुए बेहोश
- जीटी रोड पर तरावड़ी के समीप बस का शॅाकर टूटा तो सड़क पर खड़ी हो गईं सवारियां
विज्ञापन


- किसी ने पुलिस को दी सूचना, यात्रियों ने बताई पुलिस को समस्या, पुलिस ने बस कब्जे में ली बस

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। स्लीपर बस में करीब 300 सवारियों को ठूस-ठूस कर भरा गया था। जिससे कई लोग बेहोश भी हो गए थे। ओवरलोड बस का जीटी रोड पर शॉकर टूट गया, जब सवारियां बस से बाहर आईं तो पूरी सड़क भर गई। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची तरावड़ी पुलिस सवारियां गिनने लगी तो हैरान हो गई। बस में सवार लोगों ने पुलिस को अपनी परेशानी बताई। इसके बाद पुलिस ने बस को कब्जे में लिया और सवारियों को अन्य तीन बसें बुलाकर उन्हें रवाना किया।
विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि उनमें किसी को बिहार जाना था तो किसी को उत्तर प्रदेश। धान लगाने का सीजन खत्म होने पर वह अपने घर जा रहे थे। अंबाला में उनकी शिव शक्ति टूर ट्रेवल्स के नाम से टिकट काटी गई। जिसमें उन्हें बताया गया कि फुल एसी स्लीपर बस है। एक सवारी का किराया दो हजार रुपये बताया। वह उनकी बातों में आ गए। उन्होंने बस नहीं दिखाई बोले बस थोड़ी दूर खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह ऑटो में बस के पास लेकर गए तो वहां यात्रियों की लंबी लाइन लगी थी। उन्हें लक्ष्य टूर ट्रेवल्स उत्तर प्रदेश नंबर की एक ही बस में बैठाया जा रहा था। बस में 80 सीटें थी और उसमें बच्चे, महिलाएं, पुरुष व बुजुर्गों सहित करीब 300 सवारियां बैठाई जा रही थी। सभी को उसी बस में डरा धमकाकर ठूस दिया।



एक सीट पर 10 से 12 सवारियां

लोगों ने बताया कि जिन सवारियों ने बस में बैठने से मना किया, बस संचालकों ने उन्हें टिकट के पैसे वापस करने से मना कर दिया। इस डर से सभी सवारियां उस बस में बैठ गईं। एक सीट पर 10 से 12 सवारियां बैठी थी। बस में गर्मी होने के कारण बच्चों व महिलाओं को चक्कर आने लगे। उल्टियां लगने लगी।



विभागीय अधिकारी नहीं करते कार्रवाई

टूर एंड ट्रेवल्स वाले अक्सर क्षमता से अधिक सवारियों को एक बस में ठूसकर ले जाते हैं और उनसे मोटी रकम वसूलते हैं। इस तरह के मामले अक्सर सामने आते हैं, लेकिन आरटीए विभाग के अधिकारियों को यह बसें दिखाई ही नहीं देतीं। क्योंकि एसी बसें रात को जीटी रोड से गुजरती हैं। इस दौरान विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी सोए हुए रहते हैं। इतना ही नहीं सूचना मिलने के बाद भी वह कार्रवाई नहीं करते।






रात को एक बस में क्षमता से अधिक यात्री भरे हुए थे। बस को कब्जे में लिया है और यात्रियों को दूसरी बस से भेज दिया है। बस के दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं।

- मुकेश कुमार, तरावड़ी थाना प्रभारी।





पुलिस की ओर से हमें बस के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।

- विजय देशवाल, आरटीए करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed