फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   300 bed six storey hospital to be built in 10 and a half acres

साढ़े 10 एकड़ में बनेगा 300 बेड का छह मंजिला अस्पताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
300 bed six storey hospital to be built in 10 and a half acres
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में फेज-2 के कार्य को हरी झंडी मिल गई है। इसका कार्य अगले महीने शुरू हो जाएगा। इसमें महाराजा अग्रसेन चौक से महात्मा गांधी चौक तक की गई बाउंड्री के अंदर साढे़ 10 एकड़ जगह, जिसमें मिट्टी के ढेर और कुछ पुराने भवन भी हैं, सबको हटाकर समतल कर इस जमीन पर 300 बेड का छह मंजिला अस्पताल का भवन तैयार किया जाएगा।
सरकार ने इसके निर्माण की जिम्मेदारी हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन को एग्जिक्यूटिव एजेंसी बनाकर सौंपी है। सरकार ने इसके लिए 350 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। हालांकि इसकी अनुमानित लागत 373 करोड़ रुपये बताई जा रही है। शुक्रवार को उपायुक्त अनीश यादव ने बैठक में प्रारूप को अंतिम रूप देने के बाद यह जानकारी दी। बैठक में केसीजीएमसी के एस्टेट ऑफिसर प्रवीन बहल, डीआरओ श्याम लाल तथा नगर निगम के ईओ देवेंद्र नरवाल भी उपस्थित हुए।
विज्ञापन

नए भवन में मिलेंगी ये सुविधाएं
नई बिल्ंिडग में हॉस्टल, ट्रामा सेंटर, कैदियों के लिए 20 बिस्तरों का वार्ड, अशक्तों के लिए अलग से व्यवस्था तथा हृदय रोगियों के लिए विशेष कक्ष, आगंतुक व तीमारदारों के लिए धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। अस्पताल भवन की छत पर एयर एंबुलेंस उतारने की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

41 लाख रुपये का दिया ठेका
डीसी ने बताया कि मई माह में इसका निर्माण शुरू होने की संभावना है। पहले योजना थी कि मिट्टी के ढेर नगर निगम उठाएगा, लेकिन इसे समतल करने की जिम्मेदारी भी एक्जिक्युटिव एजेंसी के ठेकेदार को ही दे दी है। इसके लिए 41 लाख रुपये का ठेका दिया गया है, सरकार से इसकी स्वीकृति दे दी है। कुछ पेड़ थे जो वन विभाग की ओर से हटा दिए गए हैं। नक्शे में पहले यह जगह प्रांतीय सरकार के नाम थी, अब केसीजीएमसी की है। निर्माण को लेकर तकनीकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कुछ दिनों में फाइनेंशियल बिड हो जाएगी,फिर मई में अस्पताल के निर्माण का वर्क ऑर्डर होगा। उपायुक्त ने बताया कि केसीजीएमसी में मौजूदा 500 बेड का अस्पताल है, दोनों को मिलाकर 800 बेड के अस्पताल की व्यवस्था हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed