फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   30 thousand robbed from petrol pump

2 कर्मियों को पीटकर 3 बदमाशें ने की पंप पर लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
30 thousand robbed from petrol pump
सेक्टर-9 में हाईवे से 12 सौ मीटर अंदर तीन बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप पर दो कर्मियों पर रॉड व चाकुओं से हमला कर गल्ले में रखे करीब 30 हजार नकदी, दोनों के मोबाइल, सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर आदि लूट लिया। जैसे ही आरोपी भागने लगे पुलिस कर्मी बाइक पर गश्त करते हुए वहां पहुंच गए। तभी तीनों बाइक वहीं छोड़कर पैदल ही भाग निकले। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए एसपी ने तीन टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

मैनेजर मुकेश कुमार ने बताया कि वीरवार रात पंप रोज की तरह रात 11 बजे बाद बंद कर दिया था। वहां मौजूद दोनों कर्मी कैबिन में चले गए। ढाई बजे पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने किसी गाड़ी वाले से मोबाइल मांगकर काल किया और बताया कि कुछ समय पहले तीन लोग तेल डलवाने को आए थे। उन्होंने 11 बजे बाद तेल डालने से मना किया तो उन्होंने कैबिन का सीसा तोड़ा कर उनकी पिटाई कर दी और नकदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। जब वे पंप पर पहुंचे तो पक्का खेड़ा निवासी संजय व नली खुर्द निवासी राजेश को चोटें लगी थी। सामान की जांच की तो गल्ले से 30 हजार रुपये, दो कर्मियों के मोबाइल, सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर व अन्य सामान लूटा गया था। सभी कैमरों की तारें काटी थी। डेबिट-क्रेडिट कार्ड वाली मशीन व अलमारी को भी तोड़ा गया था। पंप पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि बदमाशों को पेट्रोल डालने से उन्होंने इंकार किया तो सीसा तोड़ने की धमकी देने लगे। जैसे ही दरवाजा खोला तो हमला कर दिया। एक के सिर व दूसरे के पैर पर चोट आई है।।
विज्ञापन

सेक्टर 32-33 पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक पर गश्त कर रहे पुलिस कर्मी जब सेक्टर-9 से निकल रहे थे उन्हें देखकर तीन युवक भागने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर पीछा किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वे भाग गए। बाइक की जांच की जा रही है कि कहीं चोरी की तो नहीं। सेक्टर 9 पुलिस चौकी इंचार्ज बंसी लाल भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन टीमों का गठन
एसपी सुरेंद्र भौरिया ने कहा कि पुलिस ने लूट की वारदात को सुलझाने के लिए तीन टीमों का गठन किया है। सीसीटीवी कैमरे की छानबीन की जा रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed