फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   30 applications came in Mahila Samman Savings Scheme

Karnal News: महिला सम्मान बचत योजना में आए 30 आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
30 applications came in Mahila Samman Savings Scheme
- योजना के तहत लड़की या महिला एक हजार से दो लाख रुपये तक का खुलवा सकती है खाता
विज्ञापन


- दो साल के बाद जमा राशि पर मिलेगा 7.5 प्रतिशत ब्याज

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। महिला सम्मान बचत योजना शुरू हुए एक महीने से ज्यादा समय बीत गया है। इस वन टाइम बचत योजना में लड़कियों और महिलाओं का काफी अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। योजना के तहत अब तक 30 महिलाओं ने आवेदन किए हैं। जिले के प्रधान डाकघर सहित उसके अंतर्गत आने वाले करनाल, जींद व पानीपत के 71 उप-डाकघरों और 353 ब्लॉक स्तर के डाकघरों में भी योजना शुरू हो गई है।

करनाल प्रधान डाकघर के सीनियर पोस्टमास्टर एमपी भारद्वाज ने बताया कि महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित छोटी बचत योजनाओं की तरह की वन टाइम सेविंग स्कीम है, जिसे शुरू करने की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की थी। इस योजना के माध्यम से दो साल के लिए जमा राशि पर 7.5 प्रतिशत निश्चित दर से ब्याज दिया जाएगा। महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत जो महिलाएं योजना में आवेदन करेंगी दो लाख की बचत पर 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज प्राप्त होगा, इससे महिलाएं अपनी जमापूंजी की बचत करके भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
विज्ञापन

इस योजना के तहत एक आवेदनकर्ता हर तीन माह बाद अपना नया खाता खुलवा सकता है, लेकिन सभी खातों में जमा रुपयों का जोड़ दाे लाख रुपये से ज्यादा नहीं होना चाहिए। साथ ही खाताधारक खाता खोलने की तारीख से एक वर्ष बाद योग्य शेष राशि का 40 प्रतिशत की निकासी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगा फायदा

प्रधान डाकघर से नीलम कंबोज ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत आवेदक दो साल की अवधि के लिए पैसे जमा कर सकते हैं। योजना में दो साल की अवधि के दौरान 7.5 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से दो सालों में दो लाख रुपये के निवेश पर योजना के तहत 32044 रुपये का फायदा मिलेगा।


आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

खाता खोलने का फार्म, केवाईसी दस्तावेज आधार और पैन कार्ड, नए खाताधारक के लिए केवाईसी फार्म, पे-इन-स्लिप जमा राशि या चेक के साथ निकटतम डाकघर में जमा करें। पासपोर्ट साइज फोटो, ई-मेल आईडी व फोन नंबर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed