{"_id":"68aa0d43d39dfd243a0b49c5","slug":"3-players-from-karnal-won-medals-in-inter-state-swimming-karnal-news-c-18-knl1008-721403-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अंतरराज्यीय तैराकी में करनाल के 3 खिलाड़ियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अंतरराज्यीय तैराकी में करनाल के 3 खिलाड़ियों ने जीते पदक
विज्ञापन
254...तैराकी की अंतराज्य प्रतियोगिता की पदक विजेता दिव्यांशी अपना पदक और मेडल दिखाते हुए। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल।
अंतरराज्यीय तैराकी प्रतियोगिता में करनाल के तीन खिलाड़ियों ने पदक जीता है। प्रतियोगिता ऐम स्पोर्ट्स क्लब की ओर से पलवल के बांसी विद्या निकेतन स्कूल में आयोजित की गई थी। इसमें करनाल से 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। पहले दिन के मुकाबले में दिव्यांशी ने फ्री स्टाइल व बैकस्ट्रोक स्पर्धा में रजत व कांस्य पदक जीते।
मुख्य कोच जगबीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता दो दिन तक आयोजित होगी। इसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व चंडीगढ़ के करीब 500 तैराक प्रतिभाग कर रहे है। 24 अगस्त को होने वाले मुख्य इवेंट में भी जिले के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। 23 अगस्त को आयोजित मुकाबलों में जिले के तीन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक जीते हैं। प्रतियोगिता के समूह मुकाबले के 100 मीटर फ्रीस्टाइल व 200 मीटर बैकस्ट्रोक में दिव्यांशी ने रजत व कांस्य पदक जीता है। अक्षित चहल ने भी समूह तीन की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रजत पदक हासिल किया। समक्ष ने समूह चार की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।