फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   292 suspected leprosy patients found in survey, investigation will be done

Karnal News: सर्वे में मिले 292 संदिग्ध कुष्ठ रोगी, होगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
292 suspected leprosy patients found in survey, investigation will be done
- पांच गांवों में मिले थे पांच मरीज, विभाग ने चलाया था फोकस लेप्रोसी प्रोग्राम
विज्ञापन

अनुज शर्मा
करनाल। स्वास्थ्य विभाग की कुष्ठ रोग विंग की ओर से सितंबर 2024 में चले फोकस लेप्रोसी प्रोग्राम (एफएलसी) की सर्वे रिपोर्ट जारी कर दी है। विभाग को विशेष अभियान के दौरान 292 संभावित कुष्ठ रोगी मिले हैं। जिनकी नागरिक अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में जांच कराई जाएगी। इनमें से कुष्ठ रोगी मिलने वाले मरीजों का स्वास्थ्य विभाग निशुल्क दवाइयां देकर कोर्स शुरू करवाएगा।
उप-सिविल सर्जन एवं कुष्ठ रोग की जिला नोडल अधिकारी डॉ. सिम्मी कपूर ने बताया कि कुष्ठ रोग विभाग को जिले में पांच नए कुष्ठ रोगी ग्रेड-2 के मिले थे। जिनकी रिपोर्ट बनाकर स्वास्थ्य विभाग ने उच्चाधिकारियों को सौंप दिया था। इसके बाद उच्चाधिकारियों ने इस पर संज्ञान लेते हुए तुरंत प्रभाव से जिले के जिन क्षेत्रों में कुष्ठ रोगी मिले थे। उनमें एफएलसी कार्यक्रम चलाने के निर्देश जारी किए थे। जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने 25 से 28 सितंबर तक विशेष अभियान के तहत जिले के पांच असंध के डेरा पिंडौरिया, निसिंग के औंगध, घरौंडा के कोहंड, करनाल के चुरनी व इंद्री के नौरता गांवों में सर्वे किया।
विज्ञापन

इस सर्वे में नौ सुपरवाइजर व 38 टीमों ने 4,553 घरों का दरवाजा खटखटाकर 23,895 लोगों में कुष्ठ रोग के लक्षणों की जांच की। इनमें 292 लोग कुष्ठ रोग के संदिग्ध श्रेणी में मिले। जिनका अब स्वास्थ्य विभाग चर्म रोग विशेषज्ञ से जांच कराएगा और रोगी मिलने पर दवाओं का कोर्स शुरू करवाएगा। जिससे करनाल कुष्ठ रोग मुक्त हो सके। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कुष्ठ एक सामान्य त्वचा रोग
पैरामेडिकल स्टाफ वंदना आर्य ने बताया कि कुष्ठ रोग एक सामान्य त्वचा रोग है जो कि कुष्ठ रोगी के खांसने व छींकने से कीटाणु स्वस्थ व्यक्ति में प्रवेश करने से होता है। शरीर पर लाल, तांबिया दाग, हाथ पैरों का सुन्नपन्न, नसों में दर्द व शरीर पर गांठ कुष्ठ रोग के लक्षण हैं। कुष्ठ रोग की जांच व इलाज सभी स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क किया जाता है। कुष्ठ रोग छूत की बीमारी नहीं है। मरीज से भेदभाव न करें।
संदिग्ध मरीजों पर एक नजर
गांव जनसंख्या घर संदिग्ध
औंगध 6196 1308 85
नौरता 1173 278 14
कोहंड 13825 2470 165
चुरनी 825 177 07
डेरा पिंडारा 1876 320 21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed