फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   2672 out of 2894 gave teacher eligibility test

10 परीक्षा केंद्रों पर 2894 में से 2672 ने दी अध्यापक पात्रता परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
2672 out of 2894 gave teacher eligibility test
परीक्षा के दौरान एसडी मॉडल स्कूल के बाहर अपना रोल नंबर देखते परीक्षार्थी। संवाद
करनाल। शनिवार को हुई अध्यापक पात्रता परीक्षा में 2894 में से 2672 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 222 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन शाम के सत्र में अपराह्न 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक केवल पीजीटी की परीक्षा हुई। वहीं, रविवार की सुबह टीजीटी व शाम के सत्र में पीआरटी की परीक्षा 10 केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलरहित करवाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम किए थे। जिसको लेकर 10 वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई हुई थी। जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। गौरतलब हो कि जिले में दो दिन होने वाली एचटेट की परीक्षा को लेकर 10 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6700 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

सुबह ही केंद्रों के बाहर जमा हुए परीक्षार्थी
परीक्षा को लेकर विभिन्न जिलों से अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे जो सुबह ही अपने परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंचने शुरू हो गए थे। जिनको परीक्षा से एक घंटा पहले केंद्र में एंट्री दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट व्यवस्था रही ठप, जाम से जूझे लोग
परीक्षा के चलते केंद्रों में जैमर लगाए गए थे, जिस कारण केंद्रों के पास इंटरनेट व्यवस्था ठप रही। जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, रेलवे रोड, बस स्टैंड और कुछ अन्य जगहों पर परीक्षा की वजह से जाम की स्थिति बनी रही।

महिला अभ्यर्थी को हुई परेशानी
इस दौरान नवविवाहित महिला अभ्यर्थी अंबाला निवासी अंजू को अपना सुहाग चुड़ा, गहने और नोज पिन निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिसकी मदद एक महिला पुलिसकर्मी ने की। वहीं, शिव कॉलोनी निवासी ममता अपनी ढाई माह की बेटी के साथ परीक्षा देने आई थी। परीक्षा में जाने के बाद उनके पति ने नन्ही बेटी को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed