फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   26 students will get free coaching in Super-100

Karnal News: सुपर-100 में 26 विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
26 students will get free coaching in Super-100
- दूसरे चरण का परिणाम जारी, 10 का हुआ चयन, 16 वेटिंग में रहेंगे, 139 विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। सुपर-100 के दूसरे चरण का परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। विकल्प फाउंडेशन रेवाड़ी से विशेष प्रशिक्षण लेने के बाद जिले के 26 विद्यार्थी ही परीक्षा में सफल हो पाए हैं, जबकि 139 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। चयनित 26 विद्यार्थियों में से 10 का आवासीय कोचिंग के लिए चयन हुआ है, जबकि 16 को वेटिंग में रखा गया है। इन्हें ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा।

योजना के अनुसार, दूसरा चरण पास करने वाले विद्यार्थियों को आईआईटी व नीट की मुफ्त में कोचिंग दी जाएगी। सरकार की ओर से विद्यार्थियों का पूरा खर्च वहन किया जाएगा। विद्यार्थियों को रेवाड़ी के केंद्रों में दो साल के लिए कोचिंग दी जाएगी। कोचिंग से लेकर रहने व खाने-पीने का खर्च सरकार वहन करेगी। इस दौरान विद्यार्थी 12वीं कक्षा भी साथ में पास कर लेगा।
विज्ञापन


जिले से सुपर-100 की परीक्षा में भाग लेने के लिए विभिन्न स्कूलों से 1591 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। 14 फरवरी को हुई लेवल-1 की परीक्षा में 1471 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें से 139 विद्यार्थियों ने पास होने के बाद दूसरे चरण की परीक्षा दी थी। दूसरे चरण की परीक्षा पास करने वालों में 10 बेटियां और 16 लड़के हैं। सबसे ज्यादा असंध और नीलोखेड़ी के आठ, इंद्री के चार, निसिंग के तीन, करनाल के दो और घरौंडा खंड से एक विद्यार्थी ही पास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तो वेटिंग के विद्यार्थियों को मिलेगा मौका

विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, इस बैच के लिए कुल 600 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इनमें से मुख्य सूची में शामिल करके 400 विद्यार्थियों को आवासीय कोचिंग दी जाएगी और 200 विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा जाएगा। इन्हें ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग दी जाएगी। यदि मुख्य सूची का कोई विद्यार्थी आवासीय कोचिंग छोड़ देता है या अपना दाखिला रद्द करवाता है तो प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों को आवासीय कोचिंग में शामिल किया जाएगा।



चयनित विद्यार्थियों को मिलेंगे ये लाभ

राजकीय स्कूलों के छात्र सरकार की मदद से अपनी उच्च शिक्षा जैसे मेडिकल और इंजीनियरिंग कोचिंग मुफ्त में प्राप्त कर सकेंगे।

- एनईईटी और जेईई में अध्ययन करने के इच्छुक छात्रों को मुफ्त रहने और रहने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

- छात्रों को मुफ्त बोर्डिंग और लॉन्चिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।



इन विद्यार्थियों ने पास की परीक्षा

- चयनित : जवाहर नवोदय विद्यालय सग्गा से ध्रुव, जीएसएसएस चोचड़ा से अंजलि और सलोनी, जीएमएसएसएसएस तरावड़ी से देवांश मित्तल और विनय, जीएमएसएसएसएस घरौंडा से प्रिंस, जीएमएसएसएसएस ब्याना से सार्थिक और ग्रेविन, जीएमएसएसएसएस निसिंग से प्रांजल और जीएमएसएसएसएस करनाल से रिऋभ चौधरी

- वेटिंग : जीएसएसएस नीलोखेड़ी से अमन, खुशबू कुमारी, पलक, कतलाहेड़ी से मनीष मेहरा, पधाना से हिमांशु, चौचड़ा से चेतन, सुनीता देवी, सालवन से खुशी, गढ़ी जाटान से उसमन खान, जीएमएसएसएसएस पाढ़ा से अवनी, गंगटेहड़ी पोपड़ान से संजना, ब्याना से जीवेश, निसिंग से नेहा, फफड़ान से विनय, पुंडरक से लविश और संदीप




जल्द शुरू होगा सत्र

परीक्षा पास करने वाले बैच की कोचिंग कब शुरू होगी, इसे लेकर अभी तिथि की घोषणा नहीं हुई है। कुल 26 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है, इन्हें निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। - दीपक वर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी सुपर-100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed