फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   26 creamation, 449 new case arrived

26 लोगों का दाह संस्कार, 449 और संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
26 creamation, 449 new case arrived
दो दिन के सप्ताहांत लॉकडाउन में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कम आई है। सोमवार को 449 केस आए। जबकि संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को 26 लोगों का दाह संस्कार हुआ। स्वास्थ्य विभाग ने अपने रिकार्ड में 10 संक्रमितों की मौत दर्ज की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 284 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 1064 मरीज सोमवार को ठीक भी हुए हैं। पॉजिटिव मरीजों में दो डॉक्टर, 17 विद्यार्थी, दो अध्यापक, दो पुलिस कर्मचारी, वकील, बैंक कर्मी, ऑटो चालक, एनडीआरआई साइंटिसट आदि शामिल हैं। मृतकों में शिव कॉलोनी निवासी 68 वर्षीय महिला, विकास कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, अवतार कॉलोनी निवासी 69 वर्षीय व्यक्ति, न्यू बहादुर कॉलोनी निवासी 72 वर्षीय व्यक्ति, दिल्ली निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति, दयालपुरा गेट निवासी 36 वर्षीय महिला, अशोक नगर निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति, फिरोजाबाद निवासी 60 वर्षीय महिला, निसिंग निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, गांव कालरम निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, गांव राहड़ा निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, रोहतक निवासी 79 निवासी व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन

ये हैं हालात
सैंपल लिए - 318852
पॉजिटिव - 29221
निगेटिव - 289214
एक्टिव - 5432
ठीक हुए - 23505
मौत - 284
सरकार ने ये रेट किए हैं निर्धारित
डीसी ने बताया कि सरकार ने निजी अस्पतालों के लिए कोरोना को लेकर रेट सूची जारी की है। इस सूची के मुताबिक जो अस्पताल एनएबीएच मान्यता प्राप्त नहीं है वह आइसोलेशन बेड के लिए फीस 8 हजार, आईसीयू बेड बिना वेंटिलेटर के लिए 13 हजार और आईसीयू बेड वेंटिलेटर के लिए 15 हजार रुपये ले सकेंगे। साथ ही एनएबीएच मान्यता प्राप्त अस्पताल में आइसोलेशन बेड के लिए 10 हजार, आईसीयू बेड बिना वेंटिलेटर के लिए 15 हजार और जेसीआई व एनएबीएच मान्यता प्राप्त अस्पताल आईसीयू बेड वेंटिलेटर के लिए 18 हजार रुपये ले सकेंगे। निजी लैब आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए 450, रैपिड के लिए 500 और आईजीजी एलिसा के लिए 250 रुपये ले सकेंगी। कोई अस्पताल इससे अधिक फीस लेता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नान एसी ऑक्सीजन बेड 26
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त 17 प्राईवेट अस्पतालों को अधिकृत किया गया है। जिले में 441 ऑक्सीजन सहित नॉन एसी बेड और 413 भरे हुए हैं तथा 28 बेड खाली हैं जबकि ऑक्सीजन सहित आईसीयू बेड 216 हैं, जोकि भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed