फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   25 thousand rupees and mangalsutra stolen in the house

घर में सेंध लगा 25 हजार रुपये व मंगलसूत्र किया चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
25 thousand rupees and mangalsutra stolen in the house
निगदू। कारसा डोड गांव में चोरों ने सेंध लगाकर करीब 25 हजार रुपये की नकदी व मंगल सूत्र चोरी कर लिया। परिवार के मुखिया महिंद्र सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मंगलवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिंद्र सिंह का कहना है कि वह निगदू अनाज मंडी में चाय की दुकान चलाता है। उसकी पत्नी सोमवती अमावस्या पर कुरुक्षेत्र गई थी। उसका बेटा प्रवीण दोपहर को दुकान पर खाना लेने आया। वह घर को अच्छी तरह से बंद करके आया था। उसकी पत्नी जब दोपहर को कुरुक्षेत्र से वापस घर लौटी तो बाहर का ताला टूटा मिला। अंदर देखा तो कमरों में सामान बिखरा था। उन्होंने जांच की तो 25 हजार 100 रुपये की नकदी व मंगलसूत्र गायब था। निगदू थाना के उपनिरीक्षक सुखविंद्र सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

किसान की हैरो ले गए चोर
करनाल। निगदू क्षेत्र के माजरा रोड़ान गांव में किसान रघबीर सिंह के खेत से रात को चोर हैरो चोरी कर ले गए। किसान ने निगदू थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि 16 मई की रात हैरो चोरी हुई है। धान रोपाई का सीजन आने वाला है। हैरो चोरी होने के कारण वह खेतों की जुताई करने में असमर्थ हो गया है। संवाद
विज्ञापन

हादसे में पांच महिलाएं, तीन पुरुष घायल
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर झंझाड़ी के समीप दो दिन पूर्व वाहनों की भिड़ंत में चालक सहित आठ यात्री घायल हो गए। वाहन चालक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। गगसीना गांव निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि वह 29 मई को उसकी टाटा एस गाड़ी में सवार होकर आटा जौरासी गांव निवासी राजबाला, सुनीता, संतरो, सनीता, राजेश, अशोक व संतोष कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर में नहाने के लिए गए थे। ये सभी सदस्य गगसीना में रिश्तेदारी में आए हुए थे। कुरुक्षेत्र से वापसी में तेज गति से आ रहे वाहन ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर मारी। जिस कारण सभा यात्रियों को चोटें आई हैं। मामले की जांच का जिम्मा मुख्य सिपाही मनोज कुमार को सौंपा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed