फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   24 illegal colonies of the district became legal

Karnal News: जिले की 24 अवैध कॉलोनियां हुईं वैध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
24 illegal colonies of the district became legal
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मुख्यमंत्री ने जिले की 24 अवैध कॉलोनियों को और वैध कर दिया है। इससे नगरपालिका क्षेत्रों व शहरी सीमा से बाहर की इन कॉलोनियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर जगमोहन आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 14 जिलों की 303 कॉलोनियों को नियमित करके दिवाली का तोहफा दिया है, जिसमें 24 कॉलोनियां करनाल जिले की है। अब इन कॉलोनियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।


सीएम के मीडिया कोऑर्डिनेटर जगमोहन आनंद ने बताया कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सार्वजनिक मंच से घोषणा की थी कि प्रदेशभर में अभी और भी कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा। जिसके तहत कॉलोनियों को नियमित करने की घोषणा की गई। इसमें करनाल जिले की नगर पालिका नीलोखेड़ी की चार, घरौंडा की नौ, इंद्री की दो, असंध की छह और निसिंग नगर पालिका क्षेत्र की तीन कॉलोनियों को नियमित करने का एलान किया गया है। शीघ्र नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।
विज्ञापन

असंध में छह कॉलोनियां हुई नियमित
असंध। नगर पालिका असंध के सचिव रविंद्र सिंह ने बताया कि नगर पालिका असंध क्षेत्र की छावड़ा कॉलोनी, दरबारा कॉलोनी के साथ साथ तीन कॉलोनियां डेरा गामा रोड व एक कॉलोनी रत्तक रोड की है, जिसे नियमित किया गया है। इन सभी कॉलोनियों में सूचना पहुंचते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्री दो कॉलोनियां हुई वैध
इंद्री। नगर पालिका इंद्री के सचिव ने बताया कि अभी नोटिफिकेशन तो नहीं आया लेकिन जानकारी के अनुसार पालिका की दीवान कॉलोनी व निरंकारी कॉलोनी को नियमित किया गया है। अब यहां विधिवत तरीके से विकास हो सकेगा। संवाद

कॉलोनियों के नियमित करने की घोषणा का प्रसारण देखा
निसिंग। कस्बे के गोंदर रोड स्थित एक पैलेस में शुक्रवार को नगरपालिका प्रशासन ने प्रदेश की अवैध कॉलोनियों को नियमित करने का मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सीधा प्रसारण देखा। नगरपालिका अध्यक्ष रोमी सिंगला व नपा सचिव शैलेंद्र शर्मा की मौजूदगी में प्रसारण की व्यवस्था की गई थी।
नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन सलिंद्र चौहान ,पूर्व वाइस चेयरमैन व क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी डा. बलदेव सिंह पहुंच नगर पार्षदों के साथ प्रदेश की 303 कॉलोनियों को नियमित कार्यक्रम को देखा व सुना। रोमी सिंगला ने कहा कि निसिंग शहर की तीन कॉलोनियों को नियमित कर शहर की जनता को प्रदेश मुख्यमंत्री ने एक उपहार दिया है। इसमें नगर पार्षद लब्बू जांगड़ा, सुशील पंवार,पार्वतीश शर्मा, सतीश गोयल, अजय शर्मा, विनोद,राजपाल भोला, ओंकार सिंह, लेखाकार महावीर मलिक, कृष्ण सैन,निशांत राणा व सुभम भांवड़ी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद

कॉलोनियों में खुलेंगे विकास के रास्ते
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। नगरपालिका घरौंडा की नौ कॉलोनियों को नियमित किया है। इसमें शहर की भठा कॉलोनी, ओल्ड भठा कॉलोनी, भठा कॉलोनी एक्सटेंशन, दुर्गा कॉलोनी, नसीब विहार कॉलोनी एक्सटेंशन, आदर्श कॉलोनी पार्ट नंबर एक, आदर्श कॉलोनी पार्ट दो, राधा स्वामी कॉलोनी, बल्ला कॉलोनी, कोटिया कॉलोनी शामिल हैं। इन सभी कॉलोनियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। यहां सीएम का लाइव कार्यक्रम देखा गया।

नगरपालिका ने शहर की 21 कॉलोनियों को नियमित कराने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा है। इनमें से शुक्रवार को नौ कॉलोनियो के नियमित होने की घोषणा हो गई है। नगरपालिका में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। कॉलोनी के निवासियो ने विधायक हरविंदर कल्याण का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने कॉलोनियों को नियमित कराकर शहर के लोगों को एक बड़ी सौगात है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि संजय खैंची, चेयरमैन हैप्पी गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुभाष कश्यप, पूर्व चेयरमैन सुभाष गुप्ता, मंडल महामंत्री नरेंद्र, राजेश जोगी, ईश्वर गुप्ता, सतबीर वर्मा, रविंद्र राणा तथा पार्षद गण उपस्थित रहे। नगरपालिका सचिव प्रिंस मेंहदीरता ने बताया कि कॉलोनियां नियमित होने पर विकास कार्यों के रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed