फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   227 students took the exam under Super 100 scheme.

Karnal News: सुपर 100 योजना के तहत 227 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
227 students took the exam under Super 100 scheme.
इंद्री। हरियाणा सुपर 100 योजना के तहत बुधवार को खंड स्तर पर परीक्षा कराई गई, इसमें परीक्षा में 235 में से 227 पंजीकृत विद्यार्थी शामिल हुए। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ गुरनाम सिंह मंढान ने परीक्षा में दसवीं कक्षा के उच्च अंक वाले विद्यार्थी शामिल हुए है। परीक्षा परिणाम के आधार सफल विद्यार्थी नीट और आईआईटी की निशुल्क कोचिंग लेने के अधिकारी बन जाएंगे। बुधवार को 235 में से 227 पंजीकृत विद्यार्थी शामिल हुए, जिनकी सभी अध्यापकों की निगरानी में सुचारु और नकल रहित परीक्षा सुनिश्चित की गई। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा हरियाणा सरकार के विद्यालय शिक्षा निदेशालय की एक महत्वपूर्ण पहल है जिससे पहले भी अनेक विद्यार्थियों को फायदा हुआ है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वंदना चावला, बीआरपी रविंद्र शिल्पी, धर्मेंद्र चौधरी, एबीआरसी शैलजा आदि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed