फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   220 bed hospital to be built in Kalpana Chawla Medical College

मेडिकल कॉलेज को होगा विस्तार, बजट खबर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 02:35 AM IST
विज्ञापन
220 bed hospital to be built in Kalpana Chawla Medical College
कल्पना चावला मेडिकल कालेज।
करनाल। कल्पना चावल मेडिकल कॉलेज का विस्तार किया जाएगा। जल्द ही 220 बेड का एक और अस्पताल बनाया जाएगा। जिससे मेडिकल कॉलेज में बेड की संख्या 720 तक पहुंच जाएगी। हालांकि यह तैयारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से पहले से की गई है जिसमें फेज टू के निर्माण कार्य के लिए 383 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं।
विज्ञापन

फेज टू के निर्माण कार्य को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट में शामिल किया है। जल्द फेज टू का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में 500 बेड का अस्पताल है। इससे अलग जिले को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा में प्रत्यक्ष रूप से कुछ नहीं मिला है। न कुटेल में बन रही पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्य को रखा गया।
विज्ञापन

टेली कंस्लेटेशन रेफरल सेवाएं होंगी शुरू
सरकार ने टेलीमेडिसन सेवाओं की स्थापना और उन्नयन को मंजूरी दे दी है। इसके तहत जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को
टेली कंस्लेटेशन रेफरल सेवाओं के माध्यम से कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज को जोड़ा जाएगा। इस सेवा के माध्यम से पीएचसी के डॉक्टर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर से मरीज के इलाज को लेकर बात कर सकेंगे। जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को उन रोगियों को रेफर करने की क्षमता प्रदान की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में तीन नए पाठ्यक्रम शुरू
बजट के अनुसार कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भी तीन पाठ्यक्रम को अनुमति मिली है। जिसमें डीएससी रेडियोग्राफी, बीएससी ऑक्टोमिट्री, बीएससी लैब टेकभनॉलोजी शामिल है।
मेडिकल कॉलेज इसका होगा विस्तार
मेडिकल कॉलेज के फेज टू में 220 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा, जिसमें मदर एंड चाइल्ड अस्पताल, 50 बेड का ट्रामा सेंटर, जिन पर हेलीपेड भी बनाए जाएंगे। 30 बेड का मनोरोग विभाग शामिल है। वहीं एमबीबीएस के विद्यार्थियों के लिए खेल का मैदान, हॉस्टल, डॉक्टरों के लिए रेजिडेंस बिल्डिंग सहित अन्य भवन बनाए जाएंगे।

वर्जन
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में 383 करोड़ रुपये की लागत से फेज टू का कार्य होना है। इस कार्य को जल्द पूरा कराया जाएगा। इससे मरीजों को काफी फायदा होगा और बेहतर इलाज मिलेगा। वहीं एमबीबीएस के विद्यार्थियों को भी काफी सुविधाएं दी जाएंगी।
डॉ. जगदीश दुरेजा, निदेशक, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed