फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   22 pillars of T-flyover ready in the city

Karnal News: शहर में टी-फ्लाईओवर के 22 पिलर तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
22 pillars of T-flyover ready in the city
- मेयर रेणू बाला गुप्ता ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा, बोलीं- निर्माण के दौरान लोगों को नहीं आनी चाहिए दिक्कत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर में 122 करोड़ की लागत से बन रहे टी-फ्लाईओवर पर चल रहे निर्माण कार्य की शनिवार को मेयर रेणू बाला गुप्ता ने समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इसके 22 पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं। इसे दिसंबर-2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण के दौरान लोगों को कई तरह की दिक्कतें होती हैं, वह लंबे समय तक नहीं रहनी चाहिए। फ्लाईओवर बनने के बाद ये शहर के यातायात को आसान कर देगा, जिसका फायदा सभी को मिलेगा।
शहर में टी-फ्लाईओवर बनाया जा रहा है, जिसमें दो फ्लाईओवर जुड़े हैं। शनिवार को अपने आवास पर मेयर रेणू बाला गुप्ता ने फ्लाईओवर परियोजना से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। संबंधित अधिकारियों को परियोजना को तय समयसीमा यानी दिसंबर 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। राणा अकादमी से गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स तक बनने वाले फ्लाईओवर की लंबाई 2.83 किलोमीटर और चौड़ाई 9 मीटर होगी, जिसमें कुल 60 पिलर बनेंगे। वहीं महर्षि वाल्मीकि चौक से अंबेडकर चौक तक बनने वाले दूसरे फ्लाईओवर की लंबाई 937 मीटर और चौड़ाई 9 मीटर होगी, जिसमें 25 पिलर शामिल होंगे। यह फ्लाईओवर बिना डिवाइडर और बिना फुटपाथ के दो लेन वाला होगा।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि अब तक कुल 30 पिलर पर कार्य चल रहा है, इसमें 22 पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं इसके अलावा चार पिलर कैप भी बन चुके हैं। निर्माण एजेंसी कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी इस परियोजना का निर्माण कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ये शहर के लोगों के लिए जाम से निजात का एक तोहफा है। ये केंद्रीय मंत्री एवं सांसद मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। विधायक जगमोहन आनंद भी इसे शीघ्र पूरा कराने में जुटे हैं। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed