{"_id":"5c06c720bdec22418a6ad4d3","slug":"21543948064-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल कबड्डी में गोंदर के छोरे भारत राणा ने देहरादून में गोल्ड मेडल हासिल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल कबड्डी में गोंदर के छोरे भारत राणा ने देहरादून में गोल्ड मेडल हासिल किया
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
निसिंग (करनाल)। गांव गोंदर स्थित स्वामी अमरदेव वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र भारत राणा ने उत्तराखंड के देहरादून में खेली गई नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम में खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता विभिन्न प्रदेशों की टीम के साथ हुई मैच में हरियाणा की टीम ने कड़े मुकाबले खेले।
यह प्रतियोगिता देहरादून में 23 नवंबर से 26 नवंबर तक खेली गई। फाइनल मैच में हरियाणा की टीम ने उत्तर प्रदेश की टीम को हराकर पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। खिलाड़ी भारत राणा ने इस जीत का श्रेय अपने पिता प्रीतम राणा, माता कृष्णा देवी और कोच सूरज पाल राणा को दिया। स्कूल में पहुंचने पर खिलाड़ी भारत राणा को डायरेक्टर गोविंद सहित अन्य ने कार्यक्रम के तहत खिलाड़ी और कोच सूरज पाल राणा को सम्मानित किया। पिता प्रीतम राणा ने कहा कि खिलाड़ी भारत राणा के कोच सूरज पाल की दिन रात की मेहनत के बल पर खिलाड़ी ने यह स्थान हासिल किया है।
उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा निखारी जा सके। इससे युवा ग्रामीण क्षेत्र की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश स्तर पर खेलकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि युवाओं के निरंतर अभ्यास हेतु सरकार की ओर से क्रीड़ा स्थलों का अधिक से अधिक निर्माण करवाना जा रहा है, ताकि युवाओं को नशे की बजाय खेलों की ओर आकर्षण बढ़ा। इस मौके पर सुखविंद्र राणा, विरेंद्र राणा, शक्ति राणा, विकास, शुभम, शिवम सहित अन्य मौजूद रहे।