फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   हनीट्रैप मामले में यूपी के व्यापारी से मांगे 20 लाख, 6 लाख रुपये समेत युवक व युवती को किया काबू

हनीट्रैप मामले में यूपी के व्यापारी से मांगे 20 लाख, 6 लाख रुपये समेत युवक व युवती को किया काबू

Sat, 13 Jan 2018 12:19 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
हनीट्रैप मामले में यूपी के व्यापारी से मांगे 20 लाख, 6 लाख रुपये समेत युवक व युवती को किया काबू
हनीट्रैप : यूपी के व्यापारी से मांगे थे 20 लाख रुपये, छह लाख की नकदी समेत युवक और महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
हनीट्रैप के मामले में यूपी के व्यापारी से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये मांगने के आरोप में शुक्रवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने झज्जर के एक युवक और करनाल की महिला को छह लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ काबू किया है। वहीं मामले में मुख्य आरोपी रोहतक निवासी सुनील की तलाश में छापामारी कर रही है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि शामली के एक बर्तन व्यापारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करीब चार महीने पहले करनाल निवासी एक महिला से पानीपत में मिला था। वहां एक होटल में दोनों के शारीरिक संबंध बन गए। इसके बाद उन दोनों की मोबाइल पर बात होने लगी। व्यापारी ने बताया कि उस महिला ने एक दिन उसे अपने घर करनाल बुलाया। वह 24 दिसंबर को करनाल पहुंचा। यहां पर महिला ने एक और महिला को अपनी सहेली बताया और व्यापारी से उसके साथ अवैध संबंध बनवाए। इसी दौरान आरोपी महिला ने उसकी मोबाइल से वीडियो बना ली। इस महिला को आरोपी महिला ने पांच हजार रुपये देकर बुलाया हुआ था, उसे वीडियो बनाने के बारे में कुछ नहीं बताया गया।
विज्ञापन

कुछ समय बाद कमरे में महिला आ गई और बताया कि उसका पति रोहतक निवासी सुनील आ गया है। उसके पति सुनील ने आते ही व्यापारी के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसके पर्स से 80 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद व्यापारी किसी तरह जान बचाकर वहां से निकला। दो दिन बाद आरोपी महिला ने व्यापारी के पास फोन किया और कहा कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की है और वह उसे तलाक देने के लिए कह रहा है, इसलिए मुझे 20 लाख रुपये दे दो। व्यापारी ने रुपये देने से मना किया तो उस महिला ने दोबारा फोन कर बताया कि उसने उसकी अश्लील वीडियो बनाई हुई है। महिला ने उसके व्हट्सएप नंबर पर वीडियो भेज दी और 20 लाख रुपये की डिमांड की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिज्जा की दुकान पर पकड़े गए
एसएचओ मोहन लाल ने बताया कि व्यापारी की शिकायत मिलते ही उन्हें इस मामले की सूचना एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा को दी और एक टीम बनाई। दूसरी ओर उस व्यापारी ने महिला को कहा कि वह दो किस्त 10-10 लाख रुपये देगा। इसके बाद आरोपी महिला ने व्यापारी को शुक्रवार सुबह पहले तो अटल पार्क और बस स्टैंड पर आने को कहा। लेकिन बाद में उस महिला ने व्यापारी को एक पिज्जा की दुकान पर बुलाया। वहां व्यापारी ने आरोपी महिला को छह लाख रुपये दिए और कहा कि बाकी के रुपये वह बाद में देगा। इसी दौरान पुलिस ने वहां छापा मारा। इस दौरान उक्त महिला और उसके साथ आए झज्जर के दिल्ली गेट वार्ड नंबर पांच निवासी साहिल को काबू किया और उनसे छह लाख रुपये भी बरामद कर लिए। अभी मुख्य आरोपी रोहतक निवासी सुनील फरार है। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है।


थाना प्रभारी मोहन लाल का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि कहीं उन्होंने किसी और के साथ ठगी तो नहीं की है। पूछताछ में जरूर और मामलों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed