फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   डा. बीआर अंबेडकर आवास योजना : 301 परिवारों को दिया 75 लाख का अनुदान

डा. बीआर अंबेडकर आवास योजना : 301 परिवारों को दिया 75 लाख का अनुदान

Wed, 20 Dec 2017 12:06 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
डा. बीआर अंबेडकर आवास योजना : 301 परिवारों को दिया 75 लाख का अनुदान
आवास योजना के तहत 301 परिवारों को दिया 75 लाख का अनुदान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से जिले में डॉ. बीआर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत इस साल अब तक 301 लाभार्थियों को करीब 75 लाख 25 हजार रुपये अनुदान के रूप में वितरित किये गए। उपायुक्त डा. आदित्य दहिया ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा डॉ. बीआर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत अनुसूचित जाति व विमुक्त जाति के बीपीएल परिवारों को अपने पहले से बने मकान की मरम्मत के लिए सरकार द्वारा मकान की मरम्मत करवाने के लिए अनुदान योजना चलाई है, इस योजना के तहत 25 हजार रुपये अनुदान के रूप में दिए जाते है। लाभार्थी का मकान कम से कम 10 साल से बना हो। इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रार्थी को ऑनलाइन आवेदन करना होता है तथा प्रार्थी के पास जाति प्रमाण पत्र व हरियाणा वासी प्रमाण पत्र होना जरूरी है। उपायुक्त ने बताया कि डॉ. बीआर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत वर्ष 2017-18 में सरकार द्वारा 1 करोड़, 90 लाख का बजट अलॉट किया गया था, इस बजट से नवंबर तक 75 लाख 25 हजार रुपये 301 लाभार्थियों को दिये जा चुके हैं। सरकार की योजना के अनुसार प्रार्थी को अपने पुराने मकान की फोटो आवेदन के साथ लगानी होगी, इसके उपरांत कल्याण विभाग का अधिकारी निरीक्षण करेगा, निरीक्षण के उपरांत प्रार्थी को योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed