{"_id":"5a395b5e4f1c1b8d698c2a0a","slug":"21513708382-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
तरावड़ी के गांव ढंढारी के पास बाइक सवार व्यक्ति की ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई है, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी बलविंद्र सिंह ने बताया कि पाला राम (50) और धर्मपाल उर्फ सुखा निवासी गांव सग्गा बाइक से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह गांव ढंढारी के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने पालाराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल धर्मपाल उर्फ सुखा का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक चालक की मौत
करनाल। मेरठ रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक चालक की मौत हो गई। ट्रक के परिचालक बैने लाल ने बताया कि वह चालक सुभाष के साथ ट्रक में सवार होकर यूपी की तरफ से आ रहा था। इस दौरान जब वह मेरठ रोड स्थित एक ढाबे पर पहुंचते तो अचानक चालक सुभाष की तबियत खराब हो गई। उन्होंने तुरंत फोन करके एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस से अस्पताल ले जाने के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।