फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   नंदीशाला मामाला : सीनियर डिप्टी मेयर ने खड़े किये हाथ, कमान संभालने को नहीं आया आगे

नंदीशाला मामाला : सीनियर डिप्टी मेयर ने खड़े किये हाथ, कमान संभालने को नहीं आया आगे

Tue, 19 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
नंदीशाला मामाला : सीनियर डिप्टी मेयर ने खड़े किये हाथ, कमान संभालने को नहीं आया आगे
नंदीशाला में गोवंश की मौत का मामला : सीनियर डिप्टी मेयर ने खड़े किए हाथ, कमान संभालने को नहीं आया कोई आगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
नगर निगम की गोशाला और नंदीशाला में गोवंश के मरने के मामला गर्मा गया है। मामले को लेकर सोमवार को नगर निगम में बैठकों का दौर चला। मेयर रेणु बाला गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में निगम आयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी समेत कई पार्षद मौजूद रहे। बैठक में तनातनी का माहौल रहा। गोवंश के मरने व आरोपों से आहत सीनियर डिप्टी मेयर और नंदीशाला संचालक कृष्ण गर्ग ने बैठक में नंदीशाला का चार्ज छोड़ने की बात कही। हालांकि बैठक के दौरान दूसरे किसी पार्षद व अधिकारी ने भी नंदीशाला को चलाने की जिम्मेदारी नहीं ली। बाद में फैसला लिया गया है कि जब तक नंदीशाला और गोशाला को स्थायी संचालक नहीं मिलता तब तक चार पार्षदों की कमेटी इसकी देखरेख करेगी।
इससे पहले गोशाला और नंदीग्राम को लेकर दिनभर निगम के अंदर उठापटक होती रही। सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग ने दोपहर के समय आयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी और ईओ धीरज कुमार के साथ बैठक कर गोशाला के संचालन पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन इसे पार्षदों की बैठक में नामंजूर कर दिया गया। कृष्ण गर्ग ने कहा कि उन्होंने नि:स्वार्थ सेवा की है, अगर किसी को लगता है कि कोई दूसरा गोशाला का अच्छा संचालन कर सकता है तो वे पद छोड़ने को तैयार हैं। बैठक में अन्य किसी पार्षद ने गोशाला को चलाने की जिम्मेदारी नहीं ली। करीब दो घंटे तक चली निगम की इस बैठक में कोई भी बात सिरे नहीं चढ़ पाई, जिसके कारण 21 दिसंबर को फिर से सभी पार्षदों की बैठक बुलाई गई है। इनमें कृष्ण गर्ग, सुदर्शन कालड़ा, नरेंद्र पंडित, रोहताश लाठर की चार सदस्यीय कमेटी को गोशाला और नंदीग्राम का संचालन सौंप दिया गया।
विज्ञापन

निगम ईओ धीरज कुमार ने बताया कि 21 दिसंबर को फिर से बैठक बुलाई गई है, तब तक अगर कोई समाजसेवी गोशाला और नंदीग्राम के संचालन के लिए आगे आता है, तो उसे यह कार्य सौंप दिया जाएगा। नहीं तो यह कमेटी ही यहां के सभी कामकाज देखेगी। बता दें कि फूसगढ़ स्थित नगर निगम के गोशाला और नंदीग्राम में आए दिन हो रहे गाय और नंदी की मौत के कारण हंगामा मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed