फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   नशीला पदार्थ देकर पत्नी गहने समेटकर रात को हुई फरार, सुबह गम में पति ने नहर में लगाई छलांग

नशीला पदार्थ देकर पत्नी गहने समेटकर रात को हुई फरार, सुबह गम में पति ने नहर में लगाई छलांग

Sat, 09 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ देकर पत्नी गहने समेटकर रात को हुई फरार, सुबह गम में पति ने नहर में लगाई छलांग
नशीला पदार्थ देकर पत्नी गहने समेटकर रात को हुई फरार, सुबह गम में पति ने नहर में लगाई छलांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। गांव बुढ़नपुर आबाद निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी के रात को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में चले जाने के गम मेें नहर में छलांग लगा दी। परिजनों को युवक के नहर में छलांग लगाने का उस समय पता लगा। जब उन्हें युवक के कपड़े नहर के किनारे रखे हुए मिले। जानकारी मिलते ही परिजन नहर पर एकत्रित हो गए और युवक की नहर में खोजबीन शुरू कर दी। देखते ही देखते भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। देर शाम तक नहर में युवक की तलाश में गौताखोर और परिजन लगे रहे। लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया। वहीं रात को घर से फरार हुई युवक की पत्नी का भी फिलहाल को सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव बुढ़नपुर आबाद निवासी रतना ने बताया कि उसके भतीजे लवली (22) ने अपनी पत्नी के घर से संदिग्ध परिस्थितियों में फरार हो जाने के गम में नहर में छलांग लगा दी। पीड़ित रतना ने बताया कि शुक्रवार रात को लवली और उसकी पत्नी 10 बजे ठीक ठाक सोए थे, लेकिन सुबह जब उसका भतीजे लवली ने उठकर देखा तो उसकी पत्नी रूमा घर से फरार थी। परिवार के सदस्य देरी से उठे तो उन्हें पता लगा कि उसकी पत्नी ने उन्हें खाने में कोई नशीला पदार्थ खिलाया था। जिस कारण सभी की हालत ठीक नहीं थी। बाद में परिवार के सदस्यों ने जब चैक किया तो घर से सभी गहने और नकदी गायब थी। पत्नी के संदिग्ध परिस्थितियों में घर से फरार हो जाने के गम में लवली ने सुबह साढ़े आठ बजे गांव के पास से गुजर रही पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। जिन लोगों ने लवली को देखा उन्होंने परिजनों को इसकी सूचना दी। बाद में परिजनों ने मौके पर पहुुंचकर देखा और पुलिस को सूचना दी। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के कपड़े और जुतों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक को खोजने के लिए नहर में गोताखोर और परिजनों की देर शाम तक तलाश जारी थी। लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। -----------------------------------
विज्ञापन

10 माह पहले हुई थी शादी, फोन छिपाकर रखती थी पत्नी
बुढ़नपुर निवासी युवक लवली की शादी फरवरी 2017 में मुस्तापुर की रूमा के साथ हुई थी। परिजनों का कहना है कि रूमा काफी दिनों से अपने घर मुस्तापुर गई हुई थी और गुरूवार को यहां आई थी। उसके बाद से उसके मायके पक्ष के लोग भी रूमा को गहने देने की बात कहते रहे। इसलिए घर के सभी गहने रूमा के पास थे। युवक के चाचा रतना ने बताया कि रात को 10 बजे तक घर थी, लेकिन रात को खाने में परिवार को उसने नशीला पदार्थ खिला दिया। जब सभी सो गए तो वह गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। रतना ने कहा कि रूमा के पास फोन था, लेकिन किसी को उसके नंबर का पता नहीं था और वह फोन छिपाकर रखती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों का फिलहाल नहीं लगा कोई भी सुराग
जहां गौताखोर और परिजन युवक लवली की नहर में तलाश करने जुटे हुए हैं। वहीं पुलिस को उसकी पत्नी रूमा के बारे में फिलहाल कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि रूमा अपने मायके भी नहीं पहुंची है और न ही ससुराल वापस आई है। वहीं युवक लवली की तलाश भी जारी है। परिजनों की शिकायत पर युवक की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि युवती के मायके पक्ष से कोई भी शिकायत नहीं आई है। मामले की जांच जारी है।

सर्विस स्टेशन पर काम करके परिवार का गुजारा करता था लवली
युवक के चाचा रतना ने बताया कि उसका लवली के पिता की काफी दिन पहले मौत हो गई थी। लवली का बड़ा भाई दिव्यांग है। लवली सर्विस स्टेशन पर कार्य करके अपने परिवार का गुजारा करता था। लवली के बाद परिवार में अब कमाने वाला कोई नहीं है। उसकी माता काफी बुर्जुग है और एक छोटा भाई है। लवली के सहारे ही परिवार का गुजारा चलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed