{"_id":"5a3175214f1c1b8b688b8476","slug":"201513190689-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों ने की पुलिस पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु तस्करों ने की पुलिस पर फायरिंग
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, एक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
बुधवार अल सुबह करीब चार बजे पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं दो ट्रकों में भरे 24 पशुओं को गोशाला में भिजवाया है। पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है। सदर थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि उन्हें रात करीब एक बजे सूचना मिली थी कि पंजाब से दो ट्रक गोवंश को भर कर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बल्डी बाईपास पर नाका लगा लिया, जब सुबह करीब चार बजे आरोपी ट्रक लेकर आए तो पुुलिस ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, लेकिन पुलिस ने उनमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया व बाकी आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।