{"_id":"5a131a314f1c1bf3538be77a","slug":"201511201329-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्रियों का पानी छोड़ने पर बीडीपीओ ने अलीपुर पंचायत को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्रियों का पानी छोड़ने पर बीडीपीओ ने अलीपुर पंचायत को थमाया नोटिस
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्ट्रियों का पानी छोड़ने पर बीडीपीओ ने अलीपुर पंचायत को थमाया नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। अलीपुर गांव की पंचायती भूमि रासायनिक तालाब में तबदील होने के मामले पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने कड़ा संज्ञान लिया है। पर्यावरण और जल प्रदूषण से जुड़े इस गंभीर मसले के लिए बीडीपीओ ने ग्राम पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। गौरतलब है कि पंचायत की करीब दस एकड़ जमीन पर छोड़े जा रहे फैक्ट्रियों के कैमिकल युक्त पानी को लेकर ग्राम पंचायत की भूमिका पर कई तरह से सवाल उठ रहे हैं। बीडीपीओ ने रासायनिक पानी के डिस्पोजल पर सख्त रुख अख्तियार कर लिया है, जल्द ही फैक्ट्रियों के खिलाफ भी एक्शन लिया जा सकता है। अलीपुर गांव से पानी की निकासी के लिए पंचायती भूमि पर बने तालाब में धड़ल्ले से किये जा रहे रासायनिक पानी के डिस्पोजल का खुलासा होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खंड विकास कार्यालय की तरफ से ग्राम पंचायत अलीपुर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। पानी के डिस्पोजल को लेकर ग्राम पंचायत की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। लिहाजा पंचायती भूमि पर बेरोकटोक छोड़े जा रहे कैमिकल युक्त पानी को लेकर पंचायत की चुप्पी से ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। कैमिकल युक्त पानी से हो रहे नुकसान से भड़के किसान ग्राम पंचायत और फैक्ट्री मालिकों के बीच सांठगांठ का आरोप लगा चुके हैं। बीडीपीओ राजेश कुमार ने बताया की पंचायत की भूमि पर कोई भी फैक्ट्री मालिक कैमिकल युक्त पानी या गंदगी नहीं छोड़ सकता। गांव अलीपुर में जिस तरह का मामला सामने आया है, उसकी जांच के लिए सरपंच को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ग्राम पंचायत का जवाब मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
कई वर्षों से छोड़ा जा रहा है कैमिकल युक्त पानी
फैक्ट्रियों से निकले कैमिकल युक्त पानी के निकासी को लेकर ग्राम सरपंच रामकिशन ने कहा की वे तो दो वर्षों से सरपंच बने हैं, लेकिन फैक्ट्रियों से पानी तो बीस वर्षों से छोड़ा जा रहा है। सरपंच ने कहा की फैक्ट्रियों से छोड़ा जा रहा गंदा पानी लोगों की सेहत के लिए नुकसान दायक है । कई बार फैक्ट्री मालिकों को ऐसा करने से रोका गया है और ग्राम पंचायत ने फैक्ट्रियों के खिलाफ नोटिस भी जारी किये हैं। हालांकि, कुछ लोग फैक्ट्री मालिकों से पैसे वसूलने के लिए इस मामले को ज्यादा तूल दे रहे हैं।
फैक्ट्री मालिकों ने सफाई के लिए दिए पैसे
फैक्ट्री मालिकों से सांठगांठ के आरोपों पर सफाई देते हुए सरपंच रामकिशन ने कहा की उनके ऊपर लगाये जा रहे आरोप निराधार है। सरपंच ने बताया की गांव के नालो की सफाई के लिए दो तीन दफा फैक्ट्री मालिकों से बीस तीस हजार रूपये लिए गए हैं। फैक्ट्रियों से लिए गए पेसो का प्रयोग ग्राम पंचायत ने सफाई में लगे मजदूरों को दिहाड़ी देने में किया है। उन्होंने कहा की इसके अलावा ग्राम पंचायत फैक्ट्रियों से किसी की कोई वसूली नहीं करती।
विज्ञापन
पंचायती भूमि पर कैमिकल युक्त पानी छोड़े जाने के मामले में ग्राम पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस मामले की जांच की जाएगी और दोषी फैक्ट्रियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
-राजेश शर्मा, बीडीपीओ, घरौंडा।