{"_id":"63c7c8e0973d450d341b0deb","slug":"20-people-got-scorched-due-to-gas-cylinder-explosion-in-birthday-party-in-karnal-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: जन्मदिन की पार्टी में गैस सिलिंडर फटने से 20 लोग झुलसे, तीन अस्पताल में चल रहा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: जन्मदिन की पार्टी में गैस सिलिंडर फटने से 20 लोग झुलसे, तीन अस्पताल में चल रहा उपचार
Wed, 18 Jan 2023 03:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 18 Jan 2023 03:54 PM IST
सार
नाश्ते के दौरान छोटा सिलिंडर फटने से भोला खालसा गांव में बच्चे, महिला और बुजुर्ग समेत 20 लोग जख्मी हो गए। आनन-फानन में आसपास के तीन अस्पताल में घायलों को ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन घायल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल में निगदू थानाक्षेत्र के भोला खालसा गांव में बर्थ-डे कार्यक्रम के दौरान अचानक छोटे सिलिंडर में आग लग गई और जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही गांव में भगदड़ मच गई। कार्यक्रम में नाश्ता कर रहे महिला, व्यक्ति, बच्चे और बुजुर्ग समेत 20 से अधिक लोग आग में झुलस गए। आग में झुलसे लोग बचाव के लिए चिल्लाते रहे, मगर आग की लपटें काफी तेज थी।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर बर्थ-डे ब्वॉय विशाल और उसके पिता सोमपाल मां, छिंदो देवी की हालत काफी चिंताजक बनी हुई है। आईसीयू में तीनों का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आग में झुलसने वालों में 6 बालक, करीब दस व्यक्ति और चार महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
नाश्ते के दौरान हुआ हादसा
भोला खालसा में बर्थ-डे कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही थी। पिता सोमवीर ने लंबे समय बाद बेटे के जन्मदिन को लेकर काफी उत्साहित था। नाते-रिश्तेदार को कार्यक्रम में बुलाया। साथ ही गांव के लोगों को भी दावत के लिए न्यौता दिया। सुबह करीब 11 बजे नाश्ता चल रहा था। जहां पर रिश्तेदार और गांव के लोग नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान छोटा सिलिंडर में अचानक आग लगने से जोरदार धमाका हुआ। पंडाल में आग लगने से करीब 20 लोग झुलस गए।
विज्ञापन
मातम में बदली खुशियां
परिवार में लंबे समय बाद बेटे विशाल के जन्मदिन को लेकर महीने भर से तैयारियां चल रही थी। रिश्तेदार और परिवार के लेागों में जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह था, मगर किसी को नहीं पता था कि खुशी के मौके पर दर्दनाक हादसा हो जाएगा। बुधवार को सिलिंडर फटने की आग में लोग झुलस गए। हादसा होने पर खुशियों का माहौल गमगीन हो गया।