फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   20 lakh froud on the name of america sending

अमेरिका भेजने के नाम पर 20 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
20 lakh froud on the name of america sending
अमेरिका भेजने के नाम पर कैथल निवासी एक व्यक्ति ने 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव धुमशी निवासी अविनाश शर्मा ने बताया कि वे और लालडू जिला मोहाली पंजाब निवासी मोहित शर्मा दोनों पढ़ाई और काम के लिए अमेरिका जाना चाहते थे। तभी उनके रिश्तेदार ढांड जिला कैथल निवासी अशोक कुमार ने गांव फरल जिला कैथल निवासी शिवकुमार से विदेश भेजने के लिए मिलवाया था। दोनों को अमेरिका भेजने के लिए 20 लाख रुपये में बात हुई थी। इसके बाद सेक्टर-12 करनाल में शिवकुमार को 10 लाख रुपये भी नगद दिये थे। शिवकुमार ने दोनों को अमेरिका भेजने की बजाय अजरबैजान में भेज दिया। दोनों को वहां एक पाकिस्तानी एजेंट अता सिदगी मिला। शिवकुमार ने भरोसा दिलाया कि पाकिस्तानी एजेंट अता सिदगी अमेरिका का वीजा लगवाएगा। अता सिदगी ने कहा कि कुछ दिन के लिए टैम्परेरी एक यूनिवसिर्टी में एडमिशन करवाना पड़ेगा। उसके बाद ही अमेरिका भेजा जा सकता है। इसके एवज में उसने साढ़े छह लाख रुपये वसूल लिये। शेष साढ़े तीन लाख रुपये शिवकुमार को दिये गये। 20 लाख वसूलने के बाद आरोपी शिवकुमार ने 10 दिन में अमेरिका वीजा दिलवाने की बात कही। इसके बाद उसने फोन उठाना ही बंद कर दिया। वे अजरबैजान में आठ माह अपने खर्चे पर रहे और फिर घरवालों ने वापसी का टिकट कराया तो वापस भारत आए। एसआई रामेशर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव फरल जिला कैथल निवासी शिवकुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed