फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   20 lakh extortion sought from the doctor

डॉक्टर को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, 20 लाख की फिरौती भी मांगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
20 lakh extortion sought from the doctor
शहर के मीनाक्षी अस्पताल के संचालक डॉ. संदीप सिंह से अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। साथ ही रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस आशय की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मीनाक्षी अस्पताल के संचालक डॉक्टर संदीप सिंह ने बताया कि वह अपने अस्पताल में मरीजों को देख रहे थे। तभी उनके पास सुबह एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। आरोपी ने उनसे 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी और गाली गलौज किया। उन्होंने बताया कि उसने आरोपी का फोन काट दिया। आरोपी ने फिर दूसरे नंबर से फोन किया। इसके बाद फिरौती न देने पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। आरोपी ने फोन कॉल के दौरान यह भी कहा कि वह अगले माह की 10 व 15 तारीख के बीच में दोबारा फोन करेगा। इस दौरान पैसे तैयार नहीं रहने पर गोली मारने की धमकी दी। डॉक्टर ने बताया कि उनके पास उक्त व्यक्ति की रिकार्डिंग भी है। पुलिस को रिकार्डिंग और काल डिटेल उपलब्ध कराई गई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed