फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   20 grams smack, 370 bullets recovered

20 ग्राम स्मैक, 370 गोलियां बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
20 grams smack, 370 bullets recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। थाना असंध व पुलिस चौकी जलमाना की टीम ने प्रतिबंधित मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसआई महेंद्र के अनुसार 27 मई को उनकी टीम देर रात्रि असंध बाइपास पर मौजूद थी। तभी सूचना मिली कि आरोपी कुलवंत निवासी गांव खिजराबाद काफी समय से स्मैक बेचने का काम करता है, जो असंध में स्मैक बेचने आएगा। मौके पर जाकर आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी से एक पॉलीथिन में से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वह स्मैक कैथल से खरीदकर लाया था।

दूसरे मामले में जलमाना पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई गुरजीत सिंह ने बताया कि 28 मई की रात उनकी टीम बस अड्डा गांव शेखपुरा के पास मौजूद थी। तभी सूचना मिली कि गांव पक्का खेड़ा बस अड्डा के सामने आरोपी बख्शीश सिंह निवासी पक्का खेड़ा थाना असंध नशीली दवाइयां बेचने का काम करता है और इस समय बस अड्डा गांव पक्का खेड़ा पर खड़ा है। मौके पर जाकर आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी से एक पॉलीथिन में से 22 पत्ते ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड कैप्सूल और 15 पत्ते अल्प्रेक्स व अल्प्रासेफ की गोलियां बरामद हुई। जिसमें 220 कैप्सूल व 150 गोलियां, कुल 370 नशीली गोलियां व कैप्सूल शामिल हैं। दोनों के खिलाफ असंध थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed