फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   2.89 lakh withdrawn from two accounts

दो खातों से 2.89 लाख रुपये निकाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
2.89 lakh withdrawn from two accounts
करनाल। साइबर ठगों ने दो बैंक उपभोक्ताओं के खाते से 2.89 लाख रुपये निकाल लिए। निगदू व कुंजपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव माजरा रोडान निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि 16 अगस्त को पवन नाम के एक व्यक्ति ने फोन कर इस अंदाज में बात की जैसे कि वह उसे अच्छी तरह जानता हो। वह बोला कि किसी मजबूरी में वह फंसा है। उसे 50 हजार रुपये चाहिए। वह उसकी बातों में आ गया और उसने फोन पे द्वारा दो बार में 39998 रुपये भेज दिए। वह बोला कि पूरे 50 हजार रुपये भेज दो। उसने कहा कि उसके पास इतने ही रुपये हैं। फिर वह बोला कि अपने एटीएम का फोटो भेज दो। इसके बाद वह समझ गया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। उसने एटीएम की फोटो भेजने से मना किया तो वह उसे गालियां देने लगा।

निगदू थाना प्रभारी चरण सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर गांव नगला रोडान निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उसका एसबीआई इंद्री में खाता है। उसके खाते से किसी ने करीब ढाई लाख रुपये निकाल लिए। उसने बैंक में जाकर मैनेजर को इसकी जानकारी दी। कुंजपुरा थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed