{"_id":"24feb47950ce6332e5ab4a2e4359e475","slug":"2-60-lac-robbry-in-karnal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर चाकू से हमला कर 2.60 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पर चाकू से हमला कर 2.60 लाख रुपये लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
Updated Mon, 15 Jun 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशोक नगर की एक महिला पर हमला करके दो बदमाश 2.60 लाख रुपये लूटकर फरार हो
विज्ञापन
गए। पुलिस ने नाकेबंदी करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना
है कि आरोपियों की तलाश जारी है। उधर, महिला को अस्पताल में दाखिल कराया
गया है।
घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है। अशोक नगर निवासी महिला दलजीत कौर कमेटी के पैसे देने के लिए जा रही थी। जब वह सेक्टर 12 पार्ट-2 के पास पहुंची तो इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने महिला से पैसे छीनने की कोशिश की, लेकिन महिला ने पैसों का बैग नहीं छोड़ा।
इस पर एक युवक ने महिला पर चाकू से वार कर दिया और पैसे लूटकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर लोग एकजुट हुए। महिला को ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है। उधर, पुलिस ने लूट की सूचना मिलने पर शहरभर में नाकेबंदी कर दी, लेकिन आरोपी फरार हो गए। बता दें कि इससे पहले भी एक कैमिस्ट से लाखों रुपये की लूट हो गई थी। इस बारे में सिटी थाना प्रभारी श्रीदत शर्मा ने बताया कि बदमाशों की तलाश जारी है।