{"_id":"5c6ef54abdec22089f03c2f6","slug":"191550775626-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव अलीपुरा में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव अलीपुरा में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरौंडा। अलीपुर गांव में एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अलीपुर खालसा निवासी नीरज (21) पुत्र मौजूद्दीन ने संदिग्ध परिस्थितियों में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे युवक की हालत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में युवक को घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने युवक की हालत नाजुक देखते हुए उसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। परिजनों ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि युवक नीरज ने कोई जहरीला पदार्थ निगला था। जिससे उसकी मौत हुई है। युवक के शव कोे पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है। जहरीला पदार्थ निगलने का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।