{"_id":"5ae373d44f1c1b5f098b6deb","slug":"191524855764-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में अचानक लगी आग, मालिक ने निकलकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में अचानक लगी आग, मालिक ने निकलकर बचाई जान
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में अचानक लगी आग, मालिक ने निकलकर बचाई जान
अमर उजाला ब्यूरो
निगदू। कस्बा स्थित गुरुद्वारा के पास शुक्रवार सुबह अचानक आग लगने से एक कार बुरी तरह जल गई। कार के मालिक ने बड़ी मशक्कत से कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर निगदू फायर बिग्रेड के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कार में अचानक आग लगने से कस्बे व आसपास के एरिया में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार पस्ताना निवासी ज्ञान सिंह अपनी कार में सवार होकर दुकान पर आ रहा था। जैसे ही वह गुरुद्वारे के पीछे खाली पड़ी जगह में अपनी कार खड़ी करने के लिए गया तो कार के इंजन से धुंआ निकलने लगा। जब उसने कार रोकी तो कार में आग ज्यादा बढ़ गई। उन्होंने बताया कि पास ही जिम में उपस्थित युवकों ने दमकल विभाग की गाड़ी से संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन असफल रहे। बाद में युवकों ने मोटर साइकिल पर जाकर निगदू मार्केट कमेटी में आग लगने की सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी व कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार अंदर व अगला हिस्सा बुरी तरह आग की झुलस में आ चुका था।