फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   आग लगने से 500 एकड़ खेतों में फसल के अवशेष हुए जलकर खाक

आग लगने से 500 एकड़ खेतों में फसल के अवशेष हुए जलकर खाक

Thu, 26 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
आग लगने से 500 एकड़ खेतों में फसल के अवशेष हुए जलकर खाक
आग लगने से 500 एकड़ खेतों में फसल के अवशेष हुए जलकर खाक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। गांव नरूखेड़ी-बड़ौता के खेतों में आग लगने से करीब 500 एकड़ में खड़े फसल अवशेष जल गए, जिससे किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन किसानों की आशंका है कि आग बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट से हुई है। बता दें खेतों में आग लगने पर दोनों गांव के किसान खेतों की ओर दौड़ पड़े और आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसके साथ ही किसानों ने आग की सूचना दमकल विभाग को भी दी, लेकिन दमकल विभाग की गाड़ियां काफी देर में मौके पर पहुंची। तब तक आग विराट रूप धारण कर चुकी थी। दमकल विभाग की गाड़ियां ने कड़ी मश्कत से आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग में गेहूं की फसल भी जलकर राख हुई है। बड़ौता के किसान कृष्ण ने बताया कि आग से करीब 15 एकड़ में फसल अवशेष, जिनसे भूसा बनवाना था, जबकि 12 एकड़ का भूस जल गया। इससे अलग भी कई किसानों की गेहूं की फसल भी आग के कारण जल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed