{"_id":"5aba91044f1c1b2d3e8b4c06","slug":"191522176260-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी को पकड़ने पर एसपी ने तीन पुलिस कर्मचारियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी को पकड़ने पर एसपी ने तीन पुलिस कर्मचारियों को किया सम्मानित
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी को पकड़ने पर एसपी ने तीन पुलिस कर्मचारियों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। बुजुुर्ग से चाकू की नोक पर सोने की अंगुठी और कड़ा छीनने वाले आरोपी नौकर को वारदात के दो घंटे के भीतर पकड़ने पर एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने पुलिस कर्मचारियों एएसआई गोविंद राम, सिपाही देवेेंद्र कुमार, सिपाही जितेंद्र कुमार को पूरी मेहनत व लगन से अपने कर्तव्य को निभाने के लिए एक-एक हजार रुपये नकद इनाम और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी रंधावा ने कहा कि करनाल से अपराधों की जड़ों को निकाल फेंकना अपने आप में एक बहुत बड़ी चुनौती है, लेकिन जिला पुलिस हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। गौरतलब है कि वजीरचंद कालोनी से एक 83 वर्ष के बुजुर्ग गोविंद लाल ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन पर सूचना दी थी कि उसका नौकर चाकू की नोक पर उससे एक सोने का कड़ा व एक अंगूठी लूटकर ले गया है। इस पर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम से उस एरिया की पीसीआर 8 को कॉल करके घटना के बारे में सूचित किया गया। पीसीआर इंचार्ज एएसआई गोविंद राम और उनकी टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपी के बारे पता किया और अपनी कुशलता का परिचय देते हुए आरोपी का पीछा कर दो घंटे के अंदर लूटे गए सोने के कड़े व अंगूठी सहित घरौंडा रेलवे स्टेशन के पास से धर दबोचा।