फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   धुंध और सर्दी ने बिगाड़ा ट्रेनों का शेड्यूल, सुपर एक्सप्रेस रद्द, कई ट्रेने घंटों लेट

धुंध और सर्दी ने बिगाड़ा ट्रेनों का शेड्यूल, सुपर एक्सप्रेस रद्द, कई ट्रेने घंटों लेट

Fri, 05 Jan 2018 12:11 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
धुंध और सर्दी ने बिगाड़ा ट्रेनों का शेड्यूल, सुपर एक्सप्रेस रद्द, कई ट्रेने घंटों लेट
11.5 डिग्री पहुंचा तापमान, धुंध और सर्दी ने बिगाड़ा ट्रेनों का शेड्यूल, कई ट्रेन घंटों लेट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
सर्दी और धुंध रेल यात्रियों के सफर को और लंबा बना रही है। धुंध ने ट्रेनों के आवागमन का पूरा शेड्यूल बिगाड़ दिया है। इसका नुकसान ट्रेन में यात्रा करने वाले लोगों को हो रहा है। वीरवार को धुंध के कारण दिल्ली की ओर जाने वाली सुपर एक्सप्रेस रद्द रही। जबकि दिल्ली और अंबाला की ओर जाने वाली अन्य ट्रेन भी निर्धारित समय से काफी देरी से चली। ट्रेनों के घंटों लेट पहुंचने पर यात्रियों को सर्दी में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं उन लोगों को ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा जो आसपास के स्टेशनों की टिकट लेकर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। जिन यात्रियों को दूर जाना था, वह भी घंटों तक स्टेशन पर बैठे रहे। दिनभर यात्री तेज गति से चल रही शीत लहर में ठिठुरते रहे। ट्रेन लेट होने से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा रही। एक्सप्रेस ट्रेनों के लेट होने का प्रभाव पैसेंजर गाड़ियों पर भी खासतौर से देखा गया। अंबाला और दिल्ली की ओर जाने वाली पैसेंजर गाड़ियों में भी यात्री खचाखच भरे रहे। वहीं कुछ लोगों ने अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों और अन्य वाहनों का सहारा लिया।


अंबाला की ओर जाने वाली कौन सी गाड़ी कितनी लेट
ट्रेन : लेट
आम्रपाली एक्सप्रेस 12 घंटे
पश्चिम एक्सप्रेस 2 घंटे 10 मिनट
कालका मेल 18 घंटे
सचखंड एक्सप्रेस : 11 घंटे
टाटा मूरी एक्सप्रेस : 18 घंटे
दादर एक्सप्रेस 9 घंटे
मालवा एक्सप्रेस 8 घंटे 30 मिनट
दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन
ट्रेन लेट
आम्रपाली एक्सप्रेस : 1 घंटा 10 मिनट
झेलम एक्सप्रेस : 6 घंटे
सचखंड एक्सप्रेस : 9 घंटे
कालका एक्सप्रेस : 13 घंटे

पहले सात फिर 11.5 डिग्री पहुंचा तापमान, कांपे हाड़
करनाल। तापमान गिरने से लगातार ठंड बढ़ रही है। अलसुबह करनाल का अधिकतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच गया, हालांकि दोपहर को कुछ देर के लिए निकली धूप से तापमान बढ़कर 11.5 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी प्रकार शीत लहर की औसतन स्पीड 2.5 किलोमीटर प्रति घंटा रही। सुबह इसकी गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से रही। शीतलहर के कारण लोगों की कंपकंपी छूट गई। गुरुवार सुबह करनाल में कोहरा छाया रहा, परंतु विजिबिलिटी ठीक रही। तापमान गिरने से ठंड ने जरूर लोगों के हाड़ कंपा दिए। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव जलाते मिले। केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान स्थित मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आगामी 24 घंटे में धुंध जारी रहेगी, साथ ही ठंड बढ़ेगी। उधर, कृषि वैज्ञानिकों का दावा है कि धुंध और ठंड से गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed