फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   अधिकारियों पर नहीं है मुख्यमंत्री की पकड़, जनता हो रही परेशान : बजरंग दास गर्ग

अधिकारियों पर नहीं है मुख्यमंत्री की पकड़, जनता हो रही परेशान : बजरंग दास गर्ग

Mon, 25 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों पर नहीं है मुख्यमंत्री की पकड़, जनता हो रही परेशान : बजरंग दास गर्ग
अधिकारियों पर नहीं है सीएम की पकड़, जनता हो रही परेशान : बजरंग दास गर्ग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
असंध।
व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की अधिकारियों पर पकड़ न होने के कारण प्रदेश की जनता परेशान है। इसके चलते प्रदेश का हर वर्ग सरकार की दमनकारी नीतियों से तंग आ चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने व्यापारियों के हितों के लिए कोई भी कार्य नहीं किया, जिस कारण व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्ग असंध मंडल प्रधान रामनिवास जिंदल के निवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान बातचीत कर रहे थे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशों की पालना नहीं करते, जिस कारण प्रदेश के व्यापारी भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में जो जीएसटी जबरन व्यापारियों पर थोपा गया है, इसका खामियाजा भाजपा को आगामी चुनाव में भुगतना पड़ेगा। गर्ग ने किसानों के बारे में कहा कि प्रदेश में अधिकतर किसान वर्ग है। किसान वर्ग भी भाजपा सरकार की हठधर्मिता के कारण परेशान है। यह सरकार किसानों को भी किसी प्रकार की राहत नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल ओर डीजल के दामों में कटौती कर सरकार को उसे जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए। प्रधान रामनिवास जिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार को व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कुछ निर्णय लेने होंगे। ताकि व्यापारियों को भी राहत मिल सके। इस अवसर पर सुरेश, पुरुषोत्तम लाल, विनोद मिगलानी, सुखदेश जिंदल, रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed