{"_id":"5a380da34f1c1b9e678c2876","slug":"191513622947-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के घर आये युवक ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के घर आये युवक ने लगाया फंदा
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे पर लटका मिला बहन के घर आया भाई
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा।
गांव अराइपुरा में बहन के घर आए एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जेे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया है।
जानकारी मुताबिक पानीपत के गांव जटीपुर निवासी सुनील कुमार (50) गांव अराइपुरा में बहन के घर आया था। सोमवार को सुनील कुमार ने मकान की छत में लगे गार्डर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद दर्जनों ग्रामीण एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जांच अधिकारी निर्मल सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचें और शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने इस मामले की सूचना उनके परिजनों को दी। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भिजवा दिया है। इस संबंध में जांच अधिकारी निर्मल सिंह ने बताया कि गांव अराइपुरा में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के करनाल भिजवा दिया है। जांच जारी है।