{"_id":"5a1d8bcd4f1c1bca678be57a","slug":"191511885773-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, दूसरे हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, दूसरे हादसे में युवक की मौत
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, दूसरे हादसे में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। जिले के गांव नगला शाहपुर के पास गत दिनों पहले हुए हादसे में घायल एक ओर बुर्जुग महिला ने दम तोड़ दिया है। वहीं यूपी के गंगोह में हुए एक सड़क हादसे में जिले के गांव मंचूरी निवासी एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंद्री थाना जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि सात नवंबर को नगला रोडान निवासी सावित्री अपने परिवार सहित जीप में सवार होकर कुरूक्षेत्र के खेड़ी राम नगर में शोक सभा में जा रही थी। गांव नगला शाहपुर के पास स्मॉग ज्यादा होने के कारण एक ट्राले ने जीप को टक्कर मार दी थी। इससे सवित्री घायल हो गई थी। इसके बाद से उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चला रहा था। मंगलवार को महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं इसी हादसे में घायल सुनहरी देवी ने भी पिछले दिनों इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। वहीं यूपी के गंगोह में सड़क हादसे में जिले के गांव मंचूरी निवासी सुशील की मौत हो गई। पुलिस ने महिला और युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।