{"_id":"674633f8e895bbda2f0f8a56","slug":"19-complaints-resolved-in-the-camps-karnal-news-c-18-1-knl1004-527693-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शिविरों में 19 शिकायतें निपटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शिविरों में 19 शिकायतें निपटीं
Wed, 27 Nov 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। लघु सचिवालय सहित सभी उपमंडल कार्यालयों में मंगलवार को समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में 21 शिकायतें आईं। इनमें से 19 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में आयोजित शिविर में नागरिक संसाधन सूचना विभाग यानी क्रिड से संबंधित दो शिकायतें आई, जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इसी प्रकार से उपमंडल इंद्री में क्रिड से संबंधित पांच शिकायतें प्राप्त हुई। जिनका भी मौके पर ही समाधान कर दिया गया। घरौंडा उपमंडल में क्रिड से संबंधित 4 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
असंध उपमंडल में एक शिकायत प्राप्त हुई जिनका जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा। नीलोखेड़ी उपमंडल में कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई। उपायुक्त ने आह्वान किया कि यदि किसी की परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, जमीन की रजिस्ट्री, शहरी निकाय विभाग से एनडीसी लेने, नक्शे की मंजूरी, पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण व्यवस्था, अपराध, बिजली-पानी संबंधी समस्या का समाधान करा सकता है।
विज्ञापन
मंगलवार को नगर निगम करनाल के कार्यालय में एक शिकायत आई, जो अभी लंबित है। घरौंडा नगर पालिका कार्यालय में तीन शिकायतें आईं, जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। असंध नगरपालिका में पांच शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वहीं नगर पालिका इंद्री, नीलोखेड़ी, तरावड़ी व निसिंग कार्यालय में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।