{"_id":"5aa960c74f1c1bbc758b58da","slug":"181521049799-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखड़ा नहीं सुना तो राइस मिलर्स ने कैलाश विजयवर्गीय के सामने लगाए भाजपा मुर्दाबाद के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुखड़ा नहीं सुना तो राइस मिलर्स ने कैलाश विजयवर्गीय के सामने लगाए भाजपा मुर्दाबाद के नारे
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुखड़ा नहीं सुना तो राइस मिलर्स ने कैलाश विजयवर्गीय के सामनेे लगाए भाजपा मुर्दाबाद के नारे
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। संगठन को मजबूत करने को लेकर जिला करनाल कार्यकारिणी की बैठक लेने आए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जब इंद्री के एक राइस मिलर्स का दुखड़ा नहीं सुना तो व्यापारी आपा खो बैठा। गुस्साए व्यापारी ने भाजपा की बैठक में विजयवर्गीय के सामने ही भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए। इतना नहीं, व्यापारी ने ये भी कहा कि जितना भ्रष्टाचार भाजपा सरकार में है, इतना और कही नहीं हैं। वह तीन साल से भाजपा नेताओं के चक्कर लगा रहा है, लेकिन कोई बात नहीं सुनते और झूठे वादे करते हैं। व्यापारी द्वारा हंगामा करने पर भाजपा नेताओं ने उसे बैठक से बाहर धकेल दिया। हंगामे के बाद से सभी भाजपा नेताओं के पसीने छूट गए और बाद में एक दूसरे से ये पूछते नजर आए कि इसे किसने बुलाया था।
बुधवार को राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय स्थानीय होटल में भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक लेने पहुंचे थे। बैठक के बाद जब कैलाश विजयवर्गीय व अन्य नेता लंच कर रहे थे। इसी दौरान, इंद्री स्थित शिवशंकर फुड्स के नाम से राइस मिल चलाने वाले दीपक बंसल अपनी बात रखने के लिए भाजपा नेताओं के पास पहुंचे। किसी ने भी उनकी बात नहीं सुनी, वह विजयवर्गीय के पास गए तो उन्होंने उसकी बात नहीं सुनी। इस पर अचानक व्यापारी गुस्सा गया और उसने भरी बैठक में अपना परिचय देते हुए बताया कि भाजपा सरकार में कोई भी नहीं सुन रहा है। उसने पहले भाजपा को वोट दिये थे, लेकिन आगे से वो भाजपा को नहीं देगा, क्योंकि यहां पर भ्रष्टाचार बहुत है। व्यापारी यहीं पर चुप नहीं और उसने कैलाश विजयवर्गीय के सामने ही भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाकर बवाल काटा। आनन फानन में भाजपा नेताओं ने उसे पकड़ा और होटल से बाहर किया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने राइस मिलर्स से पूछताछ की।
सवा करोड़ देने पर भी नहीं मिली पैडी
राइस मिलर्स दीपक बंसल ने बताया कि तीन साल पहले मध्यप्रदेश में पैडी लेने को लेकर एक टेंडर निकला था। इसको उसने भर दिया और उसे टेंडर अलाट हो गया। इसके तहत उसने सवा करोड़ रुपये विभाग में जमा करा दिया, लेकिन आज तक उसे केवल 1200 क्विंटल पैडी (धान) ही मिली है, 8700 क्विंटल धान उसे और मिलनी है, न तो उसे धान दी जा रही है और न ही पैसे वापस। बंसल ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में बहुत भ्रष्टाचार है, धान लेने को लेकर वह लाखों रुपये की रिश्वत दे चुका है, लेकिन काम फिर भी नहीं हो रहा है। पहले भी वह दो बार कैलाश विजयवर्गीय से मिल चुका है, आश्वासन के बाद भी समाधान नहीं हुआ। मैं आज अपनी बात रखने के लिए आया था, क्योंकि कैलाश विजयवर्गीय मध्यप्रदेश के भाजपा के नेता है, लेकिन किसी ने बात नहीं सुनी।