फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सरकार के खिलाफ गरजी आशा वर्कर्स

सरकार के खिलाफ गरजी आशा वर्कर्स

Fri, 05 Jan 2018 12:02 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ गरजी आशा वर्कर्स
मांगें मनवाने को सरकार के खिलाफ गरजी आशा वर्कर्स
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा।
आशा वर्कर्स यूनियन की खंड स्तरीय बैठक स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई। बैठक में आशा वर्करों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया और कहा कि 17 जनवरी तक उनकी मांगें नहीं मानी तो आशा वर्कर 30 जनवरी से जेल भरो आंदोलन शुरू कर देगी। वीरवार को आयोजित खंड स्तरीय बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान सुदेश कुमारी ने की। वहीं राज्य प्रधान रोशनी देवी ने बैठक में पहुंचकर आशा वर्करों को आगामी रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आशा वर्करों की सरकार ने अभी तक भी मांगें नहीं मानी है। सरकार आशा वर्करों को पक्का करें और जब तक वे पक्की नहीं होती उन्हें 18 हजार न्यूनतम वेतन दिया जाए। वहीं सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान नरेंद्र चोपड़ा ने भी सरकार विरोधी नीतियों के बारे में आशा वर्करों को बताया और कहा कि सरकार कर्मचारियों के हकों में बात नहीं कर रही है। सर्व कर्मचारी संघ लगातार कर्मचारियों की मांगों को बुलंद करता आ रहा है और सरकार से दर्जनों बार मुलाकात की और कई बार प्रदेश सरकार के नेता आश्वासन दे चुके हैं लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पाया है। आशा वर्कर लगातार कार्य करती है लेकिन उन्हें उनका मेहनताना भी नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ सचिव सुरेश कुमार, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कुटेल, सुदेश, सुनीता, बबली, मधु, बिमला, अंजू, इंदू, मीना, मीरा, ममता, राजरानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed