{"_id":"5a5b9e504f1c1b8e268b4622","slug":"171515953744-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 जनवरी के अभय चौटाला के दौरे को लेकर इनेलो की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 जनवरी के अभय चौटाला के दौरे को लेकर इनेलो की बैठक
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभय चौटाला के दौरे को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं ने की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
नेता प्रतिपक्ष और इनेलो विधायक अभय चौटाला 22 जनवरी को इंद्री हलका के गांवों का दौरा करेंगे। अभय चौटाला के दौरे की तैयारियों को लेकर इनेलो की जिला स्तरीय बैठक जाट भवन में हुई। जिला प्रधान यशवीर राणा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यकर्ताओं को ड्यूटी सौंपी। जिला प्रवक्ता हरपाल रोड़ ने बताया कि 22 जनवरी को अभय चौटाला की पहली जनसभा दरड़ गांव, दूसरी कलसोरा गांव में होगी। इसके बाद विधायक अभय चौटाला पटहेड़ा गांव जाएंगे और फिर इंद्री में जनसभा संबोधित करेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान और मामूराम ने कहा कि अभय चौटाला के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। उन्होंने कहा कि चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। कांग्रेस और भाजपा का शासन भुगत चुकी जनता अब इनेलो को सत्ता सौंपने के लिए तैयार है। इस अवसर पर राम कुमार ऐबला, धर्मवीर पाढा, ओमप्रकाश सलूजा, इंद्रजीत गोराया, फूल सिंह मंजूरा, प्रकाश कौर, सोनिका गिल, जयपाल पूनिया, हरि सिंह संधू, संजय रोड, रामफल जुंडला, सुभाष हेमदा, नीरज गुनियाना, रमेश मंजूरा, रामा मदान, हाकम सिंह और विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।