फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   कांग्रेस पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी : शेरी

कांग्रेस पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी : शेरी

Fri, 29 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी : शेरी
कांग्रेस देश की सबसे बड़ी पार्टी : शेरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
असंध।
कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में करनाल रोड स्थित कार्यालय में कांग्रेस नेता शेर प्रताप शेरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विचार-विमर्श किया। इस दौरान शेरी ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी है। स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस पार्टी ने अहम भूमिका निभाई थी। शेरी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में हर वर्ग के लिए विकास कार्य किए। जन हितैषी नीतियों को लागू किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 132 वर्षों से देशसेवा करती आ रही है। परंतु जब भी सत्ता गैर कांग्रेस पार्टी के हाथों में गई, तभी देश में भ्रष्टाचार का बोलबाला शुरू हुआ है। शेरी ने कहा कि भाजपा ने युवाओं का रोजगार देने की बजाए रोजगार छीनने का अभियान चलाया हुआ है। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। राहुल गांधी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में कांग्रेस सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी। शेरी ने कार्यकर्ताओं को कहा कि वह गांव-गांव जाकर लोगों की परेशानी में उनका सहारा बनें और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की जानकारी दें। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन जगत राम गुप्ता, जरनैल सिंह, डॉ. मेजर सिंह, जयपाल शर्मा जलमाना, शीशपाल अरड़ाना, डॉ. मांगे राम, सुखबीर सिंधड, बलजिंद्र मंचूरी, रामफल, वेदपाल जयसिंह पुरा, दलेल कौल खेड़ा, बसंत राणा, गुलाब अरड़ाना, राममेहर पोपड़ा, नफे सिंह, रामकुमार नंबरदार दनौली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed