फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   डंपर चालक की गिरफ्तारी को मृतक बच्चे के परिजनों ने काटा बवाल, दो घंटे जाम

डंपर चालक की गिरफ्तारी को मृतक बच्चे के परिजनों ने काटा बवाल, दो घंटे जाम

Tue, 26 Dec 2017 11:50 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
डंपर चालक की गिरफ्तारी को मृतक बच्चे के परिजनों ने काटा बवाल, दो घंटे जाम
डंपर चालक की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने लगाया दो घंटे जाम, चौकी इंचार्ज का तबादला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
तीन दिन पहले कुंजपुरा रोड पर डंपर द्वारा चार साल के मासूम नक्ष की कुचलने से मौत के मामले में आरोपी चालक की गिरफ्तारी न होने पर परिजन आपा खो बैठे। मंगलवार शाम को परिजन सड़क पर उतर आए और सेक्टर-9 टी प्वाइंट पर जाम लगा दिया। इस दौरान परिजनों ने पुलिस के खिलाफ जमकर भड़ास भी निकाली। जाम की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहन लाल व डीएसपी राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन चौकी प्रभारी सतपाल सिंह को सस्पेंड करने व आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। आखिरकार दो घंटे के बाद चौकी प्रभारी का तबादला पुलिस लाइन में किया गया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई। इसके बाद ही परिजनों ने जाम खोला। इस दौरान लोगों ने कुंजपुरा रोड पर दिन में भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की। जाम के कारण काफी वाहन फंसे रहे।

ज्ञात रहे कि रविवार को शक्तिपुरम निवासी अतर सिंह चार साल के पोते नक्ष को बाइक पर बैठाकर मार्केट से दूध लेने जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक कुंजपुरा रोड स्थित आरकेपुरम की गली नंबर 4 के नजदीक पहुंची तो पीछे से तेज गति से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर लगते ही नक्ष उछलकर सड़क पर गिर गया और डंपर ने उसे कुचल दिया। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे ले लिया, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी आरोपी को काबू नहीं किया। मंगलवार को शाम साढ़े पांच बजे परिजन व पड़ोसी सेक्टर-9 टी प्वाइंट पर एकत्र हो गए और सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी राजीव व थाना प्रभारी मोहन लाल मौके पर पहुंचे और जाम खोलने को समझाया, लेकिन परिजन इस बात पर अड़ गए कि पहले आरोपी को गिरफ्तार किया जाए और चौकी प्रभारी सतपाल को सस्पेंड किया जाए। बच्चे के पिता हरीश व दादा अतर सिंह ने चौकी प्रभारी पर आरोप भी लगाए। कई बार समझाने पर भी परिजन जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। इस पर डीएसपी ने मामले में एसपी से बात की और चौकी इंचार्ज का तबादला पुलिस लाइन में कराया गया, साथ ही आरोपी डंपर चालक को काबू करने को दो टीमें बनाई गई। इसकी जानकारी देने के बाद ही परिजन साढ़े सात बजे जाम खोलने को तैयार हुए।
विज्ञापन


इस बारे में डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमों को गठित कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही सेक्टर-9 चौकी इंचार्ज सतपाल सिंह को पुलिस लाइन में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed